फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्में न मिलने पर शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस कांग्रेस के चुनाव प्रचार में उतरीं, हो गईं चोटिल

Sat, 04 May 2019 11:15 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 04 May 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Mahima Chaudhary has been injured during campaign of Congress in rajasthan
mahima chaudhary - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा महिमा चौधरी लंबे समय बाद सुर्खियों में हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वह राजस्थान कांग्रेस का चुनावी प्रचार कर रही हैं। महिमा चौधरी लोकसभा चुनाव में चुरु लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। आज उन्होंने चुरु में कांग्रेस के रोड शो में हिस्सा लिया। 
Lok Sabha Elections 2019 Mahima Chaudhary has been injured during campaign of Congress in rajasthan
mahima chaudhary - फोटो : file photo
खबर ऐसी भी है कि रोड शो में भारी भीड़ होने की वजह से महिमा चौधरी चोटिल भी हो गई हैं। वहीं लंबे समय बाद चर्चा में आई महिमा चौधरी के फिल्मी सफर के बारे में क्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बतातें हैं महिमा चौधरी के फिल्मी सफर के बारे में। महिमा चौधरी ने 1997 में फिल्म परदेस से अपने करियर की शुरुआत की थी। 
 
Lok Sabha Elections 2019 Mahima Chaudhary has been injured during campaign of Congress in rajasthan
mahima chaudhary - फोटो : file photo
इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और अपूर्व अग्निहोत्री थे। शाहरुख जैसे बड़े स्टार के होने के बावजूद महिमा ने फिल्म से अपनी पहचान बनाई। फिल्म में भारतीय गांव की लड़की गंगा के उनके भारतीय किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। महिमा पर फिल्माया गाया गाना 'आई लव माई इंडिया' समेत फिल्म के सारे गाने भी खूब मशहूर हुए। परदेस ने उनको मशहूर तो किया ही और भी बहुत कुछ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Mahima Chaudhary has been injured during campaign of Congress in rajasthan
Mahima Chaudhary - फोटो : file photo
परदेस के लिए महिमा चौधरी को कई ईनाम मिले। फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड उन्हें मिला। 1997 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में परदेस शामिल रही। महिमा को फिल्मी पंडितों ने 1997 की बॉलीवुड की खोज करार दिया। बॉलीवुड महिमा के बारे में बहुत बड़ा सोच रहा था, जबकि उनकी तकदीर उनके लिए कुछ और ही तय किए बैठी थी।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Mahima Chaudhary has been injured during campaign of Congress in rajasthan
mahima chaudhary - फोटो : file photo
परदेस के बाद महिमा चौधरी के हिस्से में नाकामयाबी ही ज्यादा आई। महिमा के पहली हिट के बाद फिल्में तो लागातार मिली लेकिन एक हिट के लिए वे तरसती रहीं। 'दाग' और 'धड़कन' से उनके हिस्से में थोड़ी सराहना आई। इसके बाद वो धीरे-धीरे साइड़ हीरोइन हो गईं। 2006 के बाद उन्हें छोटे-मोटे रोल मिलने भी बंद हो गए। 2008 में उनकी आई उनकी फिल्म 'गुमनाम' के बाद तो वो पर्दे से गायब ही हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed