{"_id":"5ccc7144bdec220746189989","slug":"rajinikanth-upcoming-film-darbar-shooting-has-been-stop-after-college-students-stones-pelted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के 'दरबार' में रजनीकांत के सामने क्यों इतने भड़क गए स्टूडेंट, रोकनी पड़ी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉलेज के 'दरबार' में रजनीकांत के सामने क्यों इतने भड़क गए स्टूडेंट, रोकनी पड़ी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 04 May 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rajinikanth
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों मायानगरी में अपनी आने वाली फिल्म दरबार की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग का काम जोरों पर चल रहा है। इस बीच दरबार के सेट पर एक अप्रिय घटना हो गई है। इसकी वजह से फिल्म की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है।
2 of 5
Rajinikanth
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म दरबार के एक हिस्से को कॉलेज में शूट करना था। इस दौरान सेट पर रजनीकांत सहित फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी। लेकिन उस समय कॉलेज के स्टूडेंट्स बुरी तरह भड़क गए जब उन्हें सेट पर वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचने के लिए मना किया जाने लगा।
3 of 5
रजनीकांत
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो दरबार निर्देशक एआर मुरुगदास ने जब स्टूडेंट्स को तस्वीरें और वीडियो लेने से मना किया तो स्टूडेंट्स बुरी तरह से भड़क गए और उन्होंने दरबार के सेट पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके चलते दरबार के मेकर्स को तुरंत शूटिंग को रोकना पड़ा। हालांकि मेकर्स ने कॉलेज प्रशासन को स्टूडेंट्स की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजनीकांत
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि मेकर्स स्टूडेंट्स के इस तरह के व्यवहार को देखते हुए शूटिंग की लोकेशन भी बदल सकते हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो इसमें रजनीकांत के किरदार का नाम दरबार है। फिल्म में वह पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। खबर है कि 25 साल बाद रजनीकांत एक बार फिर पुलिस का किरदार करेंगे। ए आर मुरगदास निर्देशित फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
Rajinikanth
- फोटो : file photo
फिल्म में विलेन के किरदार के लिए प्रतीक बब्बर को मौका दिया गया है। वह अभिनेता राज बब्बर के छोटे बेटे हैं। फिल्म पेट्टा के बाद रजनीकांत की लाइका प्रोडक्शंस के साथ ये अगली फिल्म है। रजनीकांत काबुली, काला और 2.0 बीती कुछ फिल्मों में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।