फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका-दीपिका ने इस वजह से फिर जीता इंस्टाग्राम अवॉर्ड, सारा ऐसे बनीं राइजिंग स्टार

Sat, 04 May 2019 11:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 04 May 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Instagram Award 2019 Priyanka Chopra and Deepika Padukone  win Sara Ali Khan become Rising star
Priyanka Chopra Jonas, Deepika Padukone, Sara Ali Khan - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने 2019 के अपने अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। पिछले साल की तरह इस साल भी इंस्टाग्राम अवॉर्ड में बॉलीवुड हस्तियों का ही बोलबाला रहा है। इस बार बॉलीवुड में खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान ने ये अवॉर्ड जीता है। 
Instagram Award 2019 Priyanka Chopra and Deepika Padukone  win Sara Ali Khan become Rising star
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ये अवॉर्ड एक साल में इंस्टाग्राम पर स्टोरी टेलिंग, लोग फीड, स्टोरीज,लाइव, और आईजीटीवी जैसी चीजों का यूज करते हुए एक मजबूत कम्युनिटी बनाने पर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली हस्ती का खिताब हासिल किया है। 
Instagram Award 2019 Priyanka Chopra and Deepika Padukone  win Sara Ali Khan become Rising star
Ranveer Singh and Deepika padukone - फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर कुल 34.5 मिलियन फालोअर्स हैं। बीते दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज, बूमरैंग, फ्लाइट पकड़ने के दौरान स्लो-मोशन वीडियो और फैन्स के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके लिए दीपिका को 'स्टोरी टेलर ऑफ द ईयर' का खिताब मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Instagram Award 2019 Priyanka Chopra and Deepika Padukone  win Sara Ali Khan become Rising star
Sara Ali Khan - फोटो : social media
वहीं बीते साल बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी ‘राइजिंग स्टार अवॉर्ड’ जीता है। गौरतलब है कि बीते साल सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। इस दौरान उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा देखा गया है। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर कुल 9.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
Instagram Award 2019 Priyanka Chopra and Deepika Padukone  win Sara Ali Khan become Rising star
विराट कोहली - फोटो : file photo
इन बॉलीवुड सितारों के अलावा क्रिकेटर विराट कोहली सहित फूड,मनोरंजन और फैशन के क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर का ये अवॉर्ड शो लगातार दूसरी बार हुआ है। दुनिया में इंस्टाग्राम के करीब 100 करोड़ यूजर हैं। इनमें से करीब 6 करोड़ 40 लाख यूजर भारत से ही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed