फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिश की तस्वीर पर कमेंट देखते ही भड़कीं ट्विंकल खन्ना, बोलीं-पीएम मोदी भी मुझसे...

Sat, 04 May 2019 11:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 04 May 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna blasts on troller during shared diet advice
Twinkle Khanna - फोटो : file photo
फिल्मों से दूर बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वीडियो और तस्वीरों के जरिए वह अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इस बीच ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को जमकर लताड़ लगाई है। 
Twinkle Khanna blasts on troller during shared diet advice
Twinkle Khanna
दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर खाने की एक डिश की तस्वीर शेयर की हैै। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने डिश में मौजूद सामग्री का भी विवरण दिया है। ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे मैसेज के इनबॉक्स में अक्सर आयरन की दिक्कतों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। उनके लिए यहां मैं कुछ सामग्री शेयर कर रही हूं। 
Twinkle Khanna blasts on troller during shared diet advice
twinkle khanna - फोटो : file photo
ट्विंकल खन्ना की इस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि मिस ये सब जानते हैं जो आप डाइट एडवाइज दे रही हैं। वहीं इस पर ट्विंकल खन्ना ने भड़कते हुए कमेंट में रिप्लाई किया कि, आप एक पोषण विशेषज्ञ हैं, तो आप इस बात की ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहीं हैं कि मैंने जो सुझाव दे रही हूं वे आयरन के लिए अच्छे स्रोत हैं या नहीं?'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna blasts on troller during shared diet advice
ट्विंकल खन्ना - फोटो : file photo
इसके अलावा ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया यूजर को और भी खरी-खोटी सुनाई। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह ट्विंकल खन्ना को ट्विटर पर देखते रहते हैं। इस पर ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा था कि मैं इस बात को सकारात्मक तरीके से ले रही हूं क्योंकि न केवल प्रधानमंत्री इस बात से अवगत हैं कि मैं मौजूद हूं बल्कि वह वास्तव में मेरे काम को पढ़ते भी हैं। 

विज्ञापन
Twinkle Khanna blasts on troller during shared diet advice
twinkle khanna - फोटो : file photo
आपको बता दें कि बीते दिनों बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था। यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक इंटरव्यू था। अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से जुड़े कई दिलचस्प सवाल किए जिसका पीएम मोदी ने बड़ी बखूबी से जवाब भी दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed