{"_id":"5ccd1433bdec22070518c180","slug":"lok-sabha-elections-2019-ravi-kishan-said-it-was-mistake-to-join-congress-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी इस गलती पर आज भी पछताते हैं रवि किशन, भाजपा की टिकट पर यूपी में लड़ रहे हैं चुनाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी इस गलती पर आज भी पछताते हैं रवि किशन, भाजपा की टिकट पर यूपी में लड़ रहे हैं चुनाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 04 May 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ravi kishan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर बार की तरह इस बार भी लोक सभा चुनाव की कई सीटों पर फिल्मी सितारों का बोलबाला है। कुछ सितारों ने तो इस चुनाव से अपना राजनीतिक सफर भी शुरू कर लिया है। गोरखपुर से भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार रवि किशन भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
2 of 5
Ravi Kishan
- फोटो : ANI
चुुनाव प्रचार शुरू करते ही रवि किशन ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में जाने का उन्हें आज तक अफसोस है। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा है कि वह बतौर राजनेता एनटी रामा राव और विनोद खन्ना को अपनी प्रेरणा मानते हैं।
3 of 5
ravi kishan
- फोटो : ani
रवि किशन ने कहा,' मैं एनटी रामा राव और विनोद खन्ना की तरह गंभीर राजनेता बनना चाहता हूं, जिन्होंने राजनीति में आते ही बेहद गंभीरता से काम किया। मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को लेकर मेरी गंभीरता को समझा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ravi kishan
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो भाजपा जॉइन करने से पहले रवि किशन कांग्रेस पार्टी में शामिल थे। कांग्रेस को लेकर रवि किशन कहते हैं कि, 'कांग्रेस पार्टी में शामिल होना मेरे लिए सबसे बड़ी गलती थी, जब मैं चुनाव हारा तो पार्टी के किसी भी हाई कमांड ने मुझसे संपर्क नहीं किया। मैं बहुत निराश हुआ था।' गौरतलब है कि पिछला लोक सभा चुनाव रवि किशन कांग्रेस के टिकट से जौनपुर से चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
5 of 5
ravi kishan manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई बॉलीवुड और वेब सीरीज में काम किया है। पिछले साल वह 'मोहल्ला अस्सी' और 'बॉम्बेरिया' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। दर्शकों ने फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।