{"_id":"5ccd2a29bdec22070b2723f6","slug":"parineeti-chopra-on-arjun-kapoor-and-malaika-arora-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर करीबी एक्ट्रेस ने खोला राज-कब करेंगे शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर करीबी एक्ट्रेस ने खोला राज-कब करेंगे शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 04 May 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कभी एयरपोर्ट पर तो कभी डिनर डेट पर लगातार स्पॉट किए जाते हैं। चर्चा है कि दोनों जल्द अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं और शादी के बंधन मेें बंध जाएंगे। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बीच अर्जुन की अच्छी दोस्त और को-एक्ट्रेस से जब दोनों के अफेयर के बारे में सवाल पूछा गया तो जानें आखिर क्या जवाब दिया।
2 of 5
arjun kapoor parineeti chopra
- फोटो : social media
अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म संदीप और पिंकी फरार में साथ दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा पॉपुलर शो फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2 में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते पर खुलकर बात की।
3 of 5
parineeti chopra
- फोटो : social media
परिणीति ने कहा कि 'बॉलीवुड में एक सच्चे दोस्त को ढूंढ़ पाना मुश्किल है। मुझे इस बात की खुशी है कि अर्जुन कपूर के रूप में मुझे एक सच्चा दोस्त मिला है।' परिणीति से जब अर्जुन की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मुझे नहीं पता कि वह शादी कर रहा है या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika, arjun
- फोटो : social media
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या वह शादी करने जा रहे हैं? इस पर अर्जुन ने बेबाक अंदाज में कहा- मैं अभी सिर्फ 33 साल का हूं। मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है। मुझे पता है कि यह शादियों का सीजन है। शादी एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है। मैं शादी जरूर करूंगा लेकिन तब, जब मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरे मुताबिक मेरी शादी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर बात करनी चाहिए। अगर मैं शादी करूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन ने आगे कहा - 'मेरे पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है। जो दुनिया देख रही है वो वैसा ही है। मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है। मैं अपने पास अच्छे लोगों को रखना चाहता हूं और ऐसा है भी।' जब अर्जुन से पूछा गया कि क्या आपके लिए मलाइका स्पेशल हैं। इस सवाल पर अर्जुन ने कहा- 'हां, वह मेरे लिए स्पेशल है। मेरे पास कुछ भी ऐसा नहीं है जो डिस्कस करूं या फिर छिपाऊं। एक प्वाइंट के बाद मुझे अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।