{"_id":"5cbc2228bdec22140127979c","slug":"lok-sabha-elections-2019-shatrughan-sinha-jibe-on-bjp-said-who-s-pappu-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न सिन्हा ने उड़ाया भाजपा का मजाक, कहा- 'पिछले साल पता चल गया था-कौन है पप्पू'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शत्रुघ्न सिन्हा ने उड़ाया भाजपा का मजाक, कहा- 'पिछले साल पता चल गया था-कौन है पप्पू'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 21 Apr 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल)
- फोटो : file photo
Link Copied
इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई राजनेता अपने विरोधियों पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 17वें लोकसभा चुनाव से कई बॉलीवुड सितारों ने भी राजनीति में कदम रखा है। वहीं कईयों ने तो पाला तक बदल लिया है। उन्हीं में से एक दिग्गज अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं। बीते दिनों उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था।
Trending Videos
2 of 5
shatrughan sinha
- फोटो : file photo
कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही शत्रुघ्न सिन्हा अब भाजपा की कमियों को लेकर कड़ी आलोचना करते दिखते हैं। इस बार उन्होंने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए उन्हें धोखेबाज बताया है वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। भाजपा नेताओं की ओर से पप्पू बोलने जाने पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Poonam Sinha and Shatrughan Sinha
- फोटो : social media
शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा नेताओं का मजाक बनाते हुए कहा है कि पिछले साल ही पता चल गया था कि कौन पप्पू हैं। उन्होंने बीते साल तीन विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए अपने बयान में कहा है कि,' ये तो पिछले साल ही साबित हो गया था कि कौन पप्पू है और कौन फेंकू। अगर राहुल पप्पू होते तो उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीगढ़ का चुनाव न जीतती। इससे पता चलता है कि कौन पप्पू है।
4 of 5
Shatrughan Sinha
- फोटो : file photo
इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी और उनकी सरकार की कई मामलों में आलोचना की। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी लाने के बाद से देशभर में बेरोजगारी का स्तर काफी बढ़ गया है। लोगों की आमदनी पर भी जीएसटी का असर देखने को मिलता है। पीएम मोदी ने सभी वायदे झूठे किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल होने के बाद उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव 2019 में पूनम राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रही हैं। पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव मैदान में उतरी हैं। जहां पर उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।