{"_id":"60b2fd108ebc3e334f28758b","slug":"lopamudra-gain-popularity-for-her-character-in-subhash-kapoor-web-series-maharani-starring-huma-qureshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharani: हुमा के शो में लोपामुद्रा को भी मिली लाइमलाइट, सुभाष कपूर संग काम करने को बताया ‘सौभाग्य’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maharani: हुमा के शो में लोपामुद्रा को भी मिली लाइमलाइट, सुभाष कपूर संग काम करने को बताया ‘सौभाग्य’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 30 May 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लोपामुद्रा दास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
जी टीवी के धारावाहिक 'ये तेरी गलियां' में मौसमी के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री लोपामुद्रा दास ने करियर की लंबी छलांग अब सीधे ओटीटी पर लगाई है। लोपामुद्रा को नई वेब सीरीज ‘महारानी’ में एक जानदार किरदार मिला है। ये किरदार एक पत्रकार का है और दिलचस्प बात ये भी है कि लोपामुद्रा ने अपना करियर कैमरे के सामने एक पत्रकार के रूप में ही शुरू किया था। लोपामुद्रा इन दिनों काबिल निर्देशक सुभाष कपूर की चर्चित वेब सीरीज 'महारानी' में हुमा कुरैशी के साथ एक चैलेंजिंग रोल निभाती दिख रहीं हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर सुभाष कपूर के साथ काम करने के इस मौके को लोपामुद्रा अपना सौभाग्य मानती हैं। वह कहती हैं कि 'फंस गए रे ओबामा', 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों के निर्देशक के साथ काम करना उनके लिए बढ़िया अनुभव रहा और इस दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।
Trending Videos
2 of 5
लोपामुद्रा दास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हुमा के साथ इस सीरीज का हिस्सा बनने से भी लोपामुद्रा काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, ‘वेब सीरीज 'महारानी' में हुमा बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद संभालने और उससे पहले के जीवन को जी रही हैं। उनकी जैसी काबिल कलाकार को सेट पर देखने से ही काफी कुछ सिखा जा सकता है। जिस तरह से हुमा ने इस सीरीज में एक घरेलू महिला से लेकर मुख्यमंत्री तक का किरदार जिया है, वह आसान नहीं है। हुमा जैसी कलाकार मनोरंजन की दुनिया में नए मानदंड स्थापित कर रही हैं और मुझे खुशी है कि मैं उनके साथ इस सीरीज में काम कर रही हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
लोपामुद्रा दास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोपामुद्रा का करियर कोलकाता में बतौर टीवी पत्रकार ही शुरू हुआ था और वेब सीरीज 'महारानी' में भी वह पत्रकार के ही किरदार में हैं। इस संयोग पर लोपामुद्रा कहती हैं, ‘दिल्ली और कोलकाता के कई टेलीविजन न्यूज चैनल में काम करने का मेरा अनुभव इस किरदार को करने में मेरे काम आया'।
4 of 5
लोपामुद्रा दास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आगे उन्होंने कहा कि, 'अपने अनुभवों से ही मैंने इस किरदार को सीरीज की कहानी के हिसाब से मांजा है। सीरीज के रिलीज होते ही मुझे मेरे पुराने पत्रकार मित्रों के फोन आ रहे हैं। ये पल खुशी मनाने के तो हैं लेकिन अभी के हालात देखते हुए हम पार्टी भी नहीं कर सकते'।
विज्ञापन
5 of 5
लोपामुद्रा दास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन के साथ टीवी कमर्शियल में काम करने को अपना अब तक का सबसे हसीन लम्हा मानने वाली लोपामुद्रा का मानना है कि सिर्फ तीन साल में उन्होंने अभिनय के कई रंग देख लिए। स्टार प्लस के शो 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' से शुरू हुए अपने अभिनय करियर में वह हर दिन कुछ नया सीख रही हैं। लोपामुद्रा को कुछ और भी अच्छे प्रस्ताव साल की शुरूआत में मिले हैं, जिन पर लॉकडाउन खत्म होने के बाद आगे काम बढ़ने की आशा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।