इन 4 बॉलीवुड एक्ट्रेस का है क्रिकेटर्स से अफेयर, किसी ने कर ली शादी तो कहीं हुआ ब्रेकअप
बीते दिनों खबर थी कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि हार्दिक का दिल एली पर नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस पर आया है। बताया जा रहा है कि इन दिनों हार्दिक पांड्या उर्वशी रौतेला के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का दिल तेलुगू एक्ट्रेस राशि खन्ना पर आ गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कमेंट नहीं किया है। राशि खन्ना ने अपने एक बयान में कहा कि वे क्रिकेट देखना पसंद करती हैं और खास कर वो बुमराह के गेंदबाजी की फैन हैं।
युज़वेंद्र चहल- तनिष्का कपूर
एक और भारतीय क्रिकेटर के फिल्म एक्ट्रेस से अफेयर की खबर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि युज़वेंद्र चहल पिछले कुछ समय से कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री तनिष्का कपूर को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग और जल्द शादी करने की खबरें भी खूब शेयर हो रही है। चहल अभी IPL 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं।
सोफिया हयात और रोहित शर्मा
बोल्ड लुक के लिए मशहूर एक्ट्रेस सोफिया हयात ने रोहित शर्मा को डेट किया है। सोफिया ने 2012 में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वे दोनों साथ थे लेकिन अब सब कुछ खत्म हो चुका है। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, ये कोई नहीं जानता है।