फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र को स्टार बनाने में था ट्रेजडी क्वीन का हाथ, मीना कुमारी को देख सब कुछ भूल जाते थे राजकुमार

Sun, 31 Mar 2019 08:49 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 31 Mar 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Love Affairs of meena kumari on her death anniversary
मीना कुमारी

90 फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से धमाल मचाने वाली मीना कुमारी को ट्रेजेडी क्वीन के नाम से हर कोई जानता है, लेकिन उनकी दमदार अदाकारी ने बॉलीवुड में उन्हें नया नाम भी दिया था वो था- फीमेल गुरु दत्त। मीना कुमारी Meena Kumari को नाम, इज्जत, शोहरत, काबिलीयत, रुपया, पैसा सभी कुछ मिला पर सच्चा प्यार नहीं। साहिब बीवी और गुलाम, पाकीज़ा, मेरे अपने, बैजू बावरा, दिल अपना और प्रीत परायी जैसी फिल्मों के लिए वो आज भी याद की जाती हैं। 



मीना कुमारी ने अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। बला की खूबसूरत मीना कुमारी के साथ हर कलाकार काम करना चाहता था। इतना ही नहीं उनके ऐसे कई दीवाने भी थे जो उनके इश्क में पागल थे। 31 मार्च को अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी Meena Kumari की पुण्यतिथि है। आइए डालते हैं एक नजर उनके प्यार में पागल एक्टर्स पर... 

Love Affairs of meena kumari on her death anniversary
मीना कुमारी
मीना कुमारी को देख राजकुमार भूल जाते थे डायलॉग्स-
मीना कुमारी इतनी खूबसूरत थीं कि कई एक्टर्स उनके प्यार में पागल हो गए थे। आलम तो ये था कि अपने जमाने के सुपरस्टार रहे राजकुमार, सेट पर मीना डायलॉग्स बोलती, या एक्टिंग करती, तो राजकुमार एकटक उन्हें देखते, और कई बार अपने डायलॉग्स ही भूल जाते थे।
Love Affairs of meena kumari on her death anniversary
मीना कुमारी
कमाल अमरोही थे प्यार में दीवाने-
मीना कुमारी ने अपनी एक्टिंग के दम पर एक ऐसा इतिहास रचा जिसे भुला पाना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं हैं। मीना को असली पहचान साल 1952 में आई फिल्म 'बैजू बावरा' से मिली। मीना कुमारी की मुलाकात 1951 में कमाल अमरोही से हुई थी। उसी दौरान मीना कुमारी के कार का एक्सीडेंट हुआ था, तब कमाल साहब ने मीना कुमारी का बहुत ख्याल रखा था।

जिसके कारण दोनों करीब आ गए। साल 1952 में मीना कुमारी और कमाल अमरोही ने गुपचुप तरीके से निकाल कर लिया लेकिन इस शादी को काफी दिनों तक छुपा कर रखा गया। धीरे-धीरे मीना कुमारी और कमाल के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और फिर 1964 में मीना कुमारी कमाल से अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Love Affairs of meena kumari on her death anniversary
मीना कुमारी
धर्मेंद्र के साथ अफेयर भी रहा चर्चा में-
कमाल अमरोही से अलग होने के बाद मीना कुमारी धर्मेंद्र के करीब आईं। धर्मेंद्र को पाकीजा के लिए साइन किया गया था, लेकिन उनके और मीना के अफेयर के किस्सों की वजह से कमाल ने चिढ़कर धर्मेंद्र को फिल्म से निकाल दिया। मीना कुमारी जैसी सुपरस्टार के साथ फिल्में कर धर्मेंद्र अपना करियर खड़ा किया।

कहते हैं अगर मीना कुमारी नहीं होती तो धर्मेंद्र  इतने बड़े स्टार नहीं बन पाते। बाद के सालों में खुद धर्मेंद्र ने भी मीना कुमारी के इस योगदान से इनकार नहीं किया। धर्मेंद्र  मीना कुमारी से प्यार करते थे।
विज्ञापन
Love Affairs of meena kumari on her death anniversary
मीना कुमारी
भारत भूषण ने भी किया था प्रेम का इजहार-
विजय भट्ट ने भारत भूषण-मीना कुमारी को लेकर कम बजट में 'बैजू बावरा' बनाई। बैजू बावरा में उनके नायक भारत भूषण ने भी उनसे प्रेम का इजहार किया था लेकिन मीना का दिल धड़कता था कमाल साहब के लिए।

इश्क में नाकाम मीना इस गम को भूलाने के लिए शराब के नशे में डूबी रहने लगीं ज्यादा शराब के सेवन से वो लिवर सिरोसिस की शिकार हो गई और फिल्म 'पाकिजा' के रिलीज के कुछ ही हफ्तों बाद 31 मार्च 1972 को 39 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed