{"_id":"62b5dfe8a9142402f55945c4","slug":"love-and-thunder-new-promo-released-chris-hemsworth-just-pull-off-the-ajay-devgn-phool-aur-kaante-stunt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thor Love And Thunder: क्रिस हेम्सवर्थ ने फिल्म में अजय देवगन का स्टंट किया कॉपी! फैंस ने ऐसे उड़ाया मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thor Love And Thunder: क्रिस हेम्सवर्थ ने फिल्म में अजय देवगन का स्टंट किया कॉपी! फैंस ने ऐसे उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थॉर लव एंड थंडर' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का हॉलीवुड में प्रीमियर हो चुका है, जहां हॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। वहीं, अब सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ धांसू स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बॉलीवुड के फैंस के बीच तेजी से वायरल हा रहा है। इसमें क्रिस हेम्सवर्थ बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का स्टंट कॉपी करते दिख रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मेकर्स ने जो प्रोमो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि क्रिस हेम्सवर्थ शानदार स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान क्रिस हेम्सवर्थ बिल्कुल वैसा ही स्टंट करते दिख रहे हैं, जो अजय देवगन ने अपनी डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' में किया था। अजय फिल्म में दो बाईक पर खड़े होकर कॉलेज में धांसू एंट्री करते दिखे थे। लगभग वैसे ही क्रिस हेम्सवर्थ वीडियो में स्टंट करते दिखे। अभिनेता का यह वीडियो देखकर फैंस को अजय देवगन की याद आ गई है और अब सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि क्रिस हेम्सवर्थ ने अजय देवगन को कॉपी किया है।
सोशल मीडिया पर नए प्रोमो पर हिंदी सिनेमा के फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हॉलीवुड कॉपी करे तो इग्नोर और बॉलीवुड करता है तो उसका मजाक बना दिया जाता है। यह भेदभाव क्यों?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'थॉर ने विमल खाया है। इसलिए ऐसा कर रहा है वो।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'बोलो जुबां केसरी।' इसके अलावा, कई यूजर्स ने फनी वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।
4 of 4
'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : social media
7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म आने से पहले ही सोशल मीडिया पर छा गई है। यह फिल्म साल 2011 में आई मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 'थॉर' का चौथा पार्ट है। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फैंस फिल्म में क्रिश्चियन बेल और नताली पोर्टमैन का अभिनय देखने के लिए एक्साइडेट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X