सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ranveer VS Wild: बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जानवरों के बीच दिखे रणवीर सिंह, जंगल में दीपिका के लिए किया ये काम 

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 24 Jun 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh  adventure show ranveer vs wild with  bear grylls  trailer release on netflix
रणवीर सिंह और बियर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर सिंह को उनके दमदार अभिनय के अलावा अगर किसी चीज के लिए जाना  जाता है तो वह है उनका अतरंगी अंदाज। अभिनेता काफी समय से कुछ नया और अनोखा करने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से वह बियर ग्रिल्स के साथ नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने बेयर ग्रिल्स के साथ अपने वाइल्ड एडवेंचर का टीजर जारी किया था और तभी से फैंस उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब 'रणवीर vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स'  का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर तो काफी मजेदार दिख रहा है। इसमें वह बियर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos
ranveer singh  adventure show ranveer vs wild with  bear grylls  trailer release on netflix
रणवीर vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स - फोटो : Instagram

ट्रेलर की शुरुआत में रणवीर कहते हैं 'जिद, अपना कंफर्ट जोन छोड़ने की जिद, लेकिन जिद आपको कहां लाकर फंसाती है, पता ही नहीं चलता'।  ट्रेलर देखने से पता चलता है कि वह इस शो में काफी खतरनाक स्टंट्स करने वाले हैं। रणवीर जंगल में भेड़िया, भालू जैसे खतरनाक जानवरों से बचते भागते हुए नजर आते हैं। वह पहाड़ों पर भी चढ़ते हैं और अंधेरी गुफाओं में भी जाते हैं। रणवीर, बियर ग्रिल्स के साथ जंगल में जंगली खाना खाते और पत्नी दीपिका के लिए कभी न मरने वाला फूल भी तोड़ते नजर आते हैं। ट्रेलर के अंत में अभिनेता बियर ग्रिल्स को 'जय बजरंग बली बोलना' भी सिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh  adventure show ranveer vs wild with  bear grylls  trailer release on netflix
बेयर ग्रिल्स, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर के बीच में देखा जा सकता है कि रणवीर, बियर ग्रिल्स के साथ मस्ती भी करते हैं। वह दीपिका को याद करते हुए ये भी कह रहे हैं कि वह दीपिका के प्यार की वजह से ही ये कर पा रहे हैं और उनके जैसा आशिक पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर शो 'रणबीर वर्सेज वाइल्ड' का ट्रेलर बहुत ही शानदार है। कुछ ही देर में इसके व्यूज एक लाख से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि दर्शक इस शो को देखने के लिए कितने बेताब हैं। 

ranveer singh  adventure show ranveer vs wild with  bear grylls  trailer release on netflix
रणवीर सिंह, बियर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ये शो बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। फैंस को भी रणबीर के इस शो का बेसब्री से इंतजार है। कॉमेंट सेक्शन में लोग कह रहे हैं कि अब उन्हें और इंतजार नहीं हो रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई। ऐसे में अब दर्शकों को अभिनेता के इस शो का बेसब्री से इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed