{"_id":"62b5ccca9631a52a6c4a4f37","slug":"amitabh-bachchan-connection-with-south-film-chor-bazaars-tweet-for-bachchan-saab-fan-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: साउथ के 'चोर बाजार' से अमिताभ बच्चन का तगड़ा कनेक्शन, बिग बी ने खुद दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: साउथ के 'चोर बाजार' से अमिताभ बच्चन का तगड़ा कनेक्शन, बिग बी ने खुद दिया ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
साउथ फिल्म से बिग बी कनेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में 'शहंशाह' के नाम से जाने जाते हैं, जिन्होंने सिनेमा जगत को एक से एक हिट फिल्म दी है। बिग बी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इसी वजह से वह लगातार चर्चाओं में भी रहते हैं। लेकिन इन दिनों अमिताभ बच्चन एक साउथ फिल्म की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, साउथ इंडस्ट्री में एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम 'चोर बाजार' है। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का मजेदार कनेक्शन देखने को मिला है, जिसे देखकर खुद बिग बी तक हैरान रह गए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
2 of 4
फिल्म चोर बाजार से बिग बी का कनेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म से बिग बी का कनेक्शन?
निर्माता जगन्नाथ पुरी के बेटे आकाश पुरी स्टारर फिल्म 'चोर बाजार' में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो अमिताभ बच्चन का फैन होता है। मजेदार बात यह है कि बिग बी के लिए लड़के की दीवानगी इस हद तक फिल्म में दिखाई गई है कि इसके लिए एक स्पेशल गाना भी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन को लेकर एक गाना 'बच्चन साब फैन' है, जिसे मेकर्स ने बिग बी को ट्रिब्यूट किया है। इस गाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो रिकॉर्डिंग के समय का है। जीवन रेड्डी द्वारा निर्देशित 'चोर बाजार' में आकाश पुरी के साथ गहना सिप्पी मुख्य भूमिका में हैं।
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
गाने पर अमिताभ की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर जब इस गाने का वीडियो वायरल हुआ, तो बिग बी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन द्वारा इस गाने का एक क्लिप शेयर किया गया, जिसमें लिखा है, 'प्लीज अमिताभ बच्चन सर आप इसे एक बार देखिए... चोर बाजार से ऊर्जावान बच्चन साब फैन एंथम।' इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बिग बी ने लिखा, 'उफ्फ्फ। क्या कहूं। यह बहुत खुशी की बात है। मेरा प्यार और सम्मान।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म चोर बाजार
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में आई फिल्म
आकाश पुरी और गहना सिप्पी स्टारर फिल्म 'चोर बाजार' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और अमिताभ बच्चन सा जुड़ा यह गाना पिछले हफ्ते ही रिलीज हुआ था। इस गाने को साउथ अभिनेता रवि तेजा ने लॉन्च किया था। इस फिल्म की दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में आकाश पुरी के किरदार का नाम भी बच्चन साब है और वह अपना स्टाइल भी बिग बी की तरह रखने की पूरी कोशिश करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।