सिनेमा जगत में रोज कुछ न कुछ होता रहता है। यहां पर कभी किसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होता है तो कभी कोई स्टार अचानक ही सुर्खियों में आ जाता है। इस चकाचौंध भरी दुनिया को दर्शक खूब पसंद करते हैं और इसके बारे में जानना चाहता है। तो आज फिल्मी दुनिया में क्या कुछ हुआ है। आपको इसके बारे में बताते हैं। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके अलावा, रैपर रफ्तार से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें...
Filmy Wrap: 'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज और पत्नी कोमल से तलाक लेंगे रफ्तार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे रणबीर की इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही क्रेज देखने को मिल रहा था। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में डकैत के किरदार में रणबीर कपूर बेहतरीन लग रहे हैं, तो दरोगा बने संयज दत्त भी हर बार की तरह अपने नेगेटिव रोल में छा गए हैं।
Shamshera Trailer: ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज, क्या डकैत बनकर ‘रॉकी भाई’ की ‘केजीएफ 2’ को टक्कर देंगे रणबीर?
मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर और उनकी पत्नी कोमल शादी के छह साल बाद तलाक रहे हैं। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और तलाक ले रहे हैं।
Raftaar Divorce: पहली नजर में ही कोमल पर दिल हार बैठे थे रफ्तार, अब शादी के छह साल बाद ले रहे तलाक
Social Media: स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर रणवीर शौरी को किया ब्लॉक, अभिनेता का रिएक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए रणबीर चॉकलेट बॉय से एक्शन हीरो की तरफ अपना कदम रख रहे हैं, जिस वजह से अभिनेता के लिए यह फिल्म काफी जरूरी है। फिल्म में रणबीर का डबल रोल होगा, जिसकी झलक फैंस ट्रेलर में देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के इस ट्रेलर को खूब प्यार मिल रहा है लेकिन इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने फिल्म का बायकॉट करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, ट्विटर पर बायकॉट बॉलीवुड तक ट्रेंड करने लगा है। आइए इसकी वजह बताते हैं।
Shamshera Trailer: ‘शमशेरा’ का ट्रेलर देख भड़के लोग, बायकॉट करते हुए बोले, ‘हिंदुओं को बदनाम करना बंद करो’
