भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लंबी फैन फॉलोइंग है और अपने अभिनय से उन्होंने सिनेमा में अलग पहचान बनाई है। वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में अप्रोच करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। फिलहाल अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब वह एक फिल्म के लिए दोगुना फीस चार्ज करेंगी।
Akshara Singh: भोजपुरी दीवा अक्षरा सिंह ने बढ़ाई अपनी फीस, एक फिल्म के लिए इतना चार्ज करेंगी एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षरा सिंह बनीं इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस
अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी फीस डबल कर दी है और आने वाले प्रोजक्ट्स में वह पहले से ज्यादा पैसे चार्ज करने वाली हैं। फिलहाल कहा जा रहा है कि अब अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक, अक्षरा सिंह पहले एक फिल्म के लिए 12 से 14 लाख चार्ज करती थीं अब अगर उन्होंने अपनी फीस दोगुना की है तो प्रोजेक्ट के हिसाब से वह तकरीबन 25 से 30 लाख तक चार्ज कर सकती हैं।
इस फिल्म के लिए बढ़ाई फीस
अक्षरा सिंह ने आगामी फिल्म 'डार्लिंग' के लिए दोगुना फीस चार्ज की है। इस फिल्म में उनके साथ प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा के बेटे शर्मा अपना डेब्यू कर रहे हैं। अक्षरा की इस फीस पर निर्माता प्रदीप का कहना है कि अक्षरा यह डिजर्व करती हैं और हमारी स्क्रिप्ट के हिसाब से वह बिल्कुल फिट बैठती हैं। ऐसे में वह ज्यादा फीस ले रही हैं तो अच्छी बात है, कोई बढ़ी बात नहीं है। वहीं निर्देशक रजनीश मिश्रा का कहना भी है कि अक्षरा से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता इसलिए उन्हें महंगी फीस पर साइन किया गया है।
रवि किशन भी बढ़ा चुके हैं फीस
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन ने भी हाल ही में अपनी फीस में बढ़ोत्तरी की थी, और कहा था कि लोगों ने उनका बहुत इस्तेमाल किया, काम करवाने के बाद पैसे नहीं दिए। इसके साथ ही उन्होंने फीस बढ़ाने के बारे में भी बताया था।