{"_id":"67a22a466d9d47860b0c960a","slug":"loveyapa-actress-khushi-kapoor-talk-about-ott-film-archies-starring-suhana-khan-agastya-nanda-2025-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khushi Kapoor: ‘लवयापा’ की रिलीज से पहले खुशी कपूर ने 'आर्चीज' को याद किया, बोलीं- एक बदलाव करने की है ख्वाहिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Khushi Kapoor: ‘लवयापा’ की रिलीज से पहले खुशी कपूर ने 'आर्चीज' को याद किया, बोलीं- एक बदलाव करने की है ख्वाहिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 04 Feb 2025 08:31 PM IST
सार
जल्द ही श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की पहली थिएटर रिलीज फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होगी। इस फिल्म में वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नजर आएंगी। हाल ही अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुशी ने अपनी पहली ओटीटी रिलीज ‘आर्चीज’ को लेकर बात की।
विज्ञापन
1 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
खुशी कपूर की ‘लवयापा’ थिएटर में पहली फिल्म है, जो रिलीज होगी। लेकिन यह उनके करियर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह ओटीटी रिलीज ‘आर्चीज’ से एक्टिंग में साल 2023 में डेब्यू कर चुकी हैं। हाल ही में अपनी इस फिल्म के बारे में खुशी ने बात की क्योंकि इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था।
2 of 5
फिल्म द आर्चीज
- फोटो : सोशल मीडिया
चाहती हैं आर्चीज को लेकर एक बदलाव
खुशी कपूर कहती हैं कि अगर उन्हें मौका मिले कि वह ‘आर्चीज’ फिल्म को लेकर कोई बदलाव करें तो वह इसकी मार्केटिंग पर ध्यान देंगी। दरअसल, वह चाहती हैं कि दर्शकों को बताया जाए कि यह 16 साल की उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म थी। यह फिल्म सबके लिए नहीं थी।
3 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
आलोचना पर भी बोली खुशी कपूर
फिल्म ‘आर्चीज’ के दौरान खुशी और उनके को एक्टर्स सुहाना खान, अगस्त्य नंदा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया, उनके काम की आलोचना की गई। इस पर खुशी का कहना है कि क्रिटिसिज्म पर उनका कोई कंट्रोल नहीं है। लोगों को पूरा हक है, फिल्म को पसंद या नापसंद करने का। लेकिन वह कहती हैं कि फिल्म ‘आर्चीज’ का हिस्सा बनने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है।
खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान फिल्म 'नादानियां' में आएंगे साथ नजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi, khushikapoor
ये हैं अपकमिंग फिल्में
फिल्म ‘लवयापा’ के अलावा खुशी कपूर ओटीटी फिल्म ‘नादानियां’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह इब्राहिम अली खान के अपोजिट हैं। हाल ही में इस फिल्म की जानकारी करण जौहर ने दी है, वह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म 'लवयापा' में खुशी कपूर के साथ जुनैद खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लवयापा को लेकर एक्साइटेड
खुशी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर एक्साइटेड है। खबर है कि इस फिल्म में आमिर खान भी एक कैमियो करने वाले हैं। फिल्म में आशुतोष राणा भी एक अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, वह खुशी के पिता के रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।