{"_id":"67a77ce30ce68e399b026cbc","slug":"loveyapa-movie-box-office-collection-day-2-junaid-khan-khushi-kapoor-advait-chandan-2025-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Loveyapa BO Collection Day 2: 'लवयापा' को नहीं मिला दर्शकों का साथ, दूसरे दिन हुई महज इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Loveyapa BO Collection Day 2: 'लवयापा' को नहीं मिला दर्शकों का साथ, दूसरे दिन हुई महज इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:22 PM IST
सार
Loveyapa Movie Box Office Collection Day 2: 'लवयापा' को दर्शकों का साथ मिलता नहीं दिख रहा है। फिल्म ने दो दिनों में बेहद कम कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
'लवयापा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार (7 फरवरी) को 'लवयापा' की टक्कर 'बैडएस रवि कुमार' से थी। हालांकि, कलेक्शन की जंग में हिमेश रेशमिया जीत हासिल करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को 'लवयापा' ने कितनी कमाई की।
'लवयापा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत की। लव टुडे की रीमेक इस फिल्म ने शुक्रवार को उम्मीद से काफी कम कलेक्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ के आस-पास का है। इस हिसाब से फिल्म पहले दिन अपनी लागत की 2.3 प्रतिशत ही कमाई कर सकी।
4 of 5
लवायापा
- फोटो : अमर उजाला
अब तक हुई इतनी कमाई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर एक करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन इस फिल्म ने महज 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब एक करोड़ 79 लाख रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
'लवयापा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये कलाकार भी हैं फिल्म में मौजूद
'लवायापा' के स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जुनैद और खुशी के अलावा आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, तान्विका पार्लिकर और कीकू शारदा जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। जुनैद खान और खुशी कपूर के करियर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले जुनैद 'महाराज' में नजर आए थे। वहीं, खुशी ने 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।