सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Border 2 Success And Praise Varun Dhawan Travels In Mumbai Metro To Beat The Traffic Video Viral

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बीच इस एक्टर ने की मेट्रो की सवारी, मास्क लगाए आया नजर; थिएटर में फैंस को दिया सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 24 Jan 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan In Border 2: ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में बनी हुई है और जमकर प्रशंसा बटोर रही है। इस बीच अब फिल्म से जुड़ा एक एक्टर मेट्रो में सफर करता नजर आया। जानिए कौन है मास्क के पीछे छिपा ये एक्टर...

Amid Border 2 Success And Praise Varun Dhawan Travels In Mumbai Metro To Beat The Traffic Video Viral
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। रिलीज से पहले जहां वरुण को ट्रोल किया जा रहा था। वहीं अब फिल्म रिलीज के बाद वरुण के काम की तारीफ की जा रही है। साथ ही फिल्म भी लगातार लोगों की प्रशंसा बटोर रही है। वरुण इस बीच अलग-अलग सिनेमाघरों में भी पहुंच रहे हैं और दर्शकों को सरप्राइज कर रहे हैं। इस बीच ट्रैफिक से बचने के लिए वरुण ने मुंबई मेट्रो में सवारी की। इसके कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Trending Videos

इस अंदाज में वरुण ने की मेट्रो की सफारी
सोशल मीडिय पर वरुण धवन के मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में वरुण धवन मेट्रो स्टेशन पर जाते, मेट्रो में घुसते और वहां निकलते दिख रहे हैं। इस दौरान वरुण ब्लू जींस, व्हाइट शर्ट में सिर पर कैप लगाए चेहरो को मास्क से ढके नजर आ रहे हैं। जबकि एक अन्य वीडियो में वरुण मेट्रो के अंदर खड़े होकर पोज दे रहे हैं। वरुण के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


 

वरुण ने साझा की स्टोरी
वरुण धवन ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पर मेट्रो में खड़े हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन में फैंस से पूछा भी है, ‘मैं किस थिएटर में अचानक जा रहा हूं?’ इसके अलावा वरुण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो थिएटर में फैंस के साथ तस्वीरें खिंचा रहे हैं। इस दौरान वो प्रशंसकों से मिलते नजर आ रहे हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


 

पहले हुई आलोचना, अब हो रही वरुण की तारीफ
वरुण धवन के लिए ‘बॉर्डर 2’ खास फिल्म है। जब फिल्म का टीजर, ट्रेलर और गाना रिलीज हुआ था, तो नेटिजेंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद वरुण के अभिनय की तारीफ की जा रही है। फैंस और क्रिटिक्स सभी को फिल्म में वरुण का काम पसंद आ रहा है। ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन ने परमवीर चक्र मेजर होशियार सिंह दाहिया का किरदार निभाया है।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘फोटो खिंचाने के बहाने उन्होंने मेरी कमर छुई और फिर…’, मौनी रॉय के साथ एक इवेंट में हुई छेड़छाड़; जताई नाराजगी

पहले दिन ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
‘बॉर्डर 2’ रिलीज के बाद से ही लगातार छाई हुई है। फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं क्रिटिक्स की ओर से भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म ने पहले दिन ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ते हुए 30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब दूसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 24.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed