{"_id":"67eb5d55e74f527e8e092ae4","slug":"loveyapa-ott-release-junaid-khan-khushi-kapoor-gears-up-for-digital-premiere-in-april-2025-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Loveyapa OTT Release: क्या ओटीटी पर चल पाएगा खुशी और जुनैद की 'लवयापा' का जादू, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Loveyapa OTT Release: क्या ओटीटी पर चल पाएगा खुशी और जुनैद की 'लवयापा' का जादू, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:06 AM IST
सार
Junaid Khan Khushi Kapoor Film Loveyapa जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। जानिए कब घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे आमिर खान के बेटे और श्रीदेवी की बेटी खुशी की फिल्म।
विज्ञापन
1 of 5
ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार लवयापा
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर परफेक्शनिस्ट बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'महाराज' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वहीं उनकी फिल्म 'लवयापा'स सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इस फिल्म में पहली बार जुनैद के साथ खुशी कपूर की जोड़ी नजर आई। हालांकि, सिनेमाघरों में यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन निर्माताओं को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदें हैं।
जुनैद खान और खुशी कपूर ने फिल्म 'लवयापा' में पहली बार एक साथ काम किया। यह एक रोमांटिक फिल्म है। अब यह फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। 'लवयापा' अभिनेता-निर्देशक प्रदीप रंगनाथन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लव टुडे' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
3 of 5
'लवयापा' एक रोमांटिक फिल्म है
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
फिल्म 'लवयापा' खास तौर पर वैलेंटाइन डे के पहले दिन यानी 7 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, 69 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 9.60 करोड़ रुपये ही बटोर पाई। अब निर्माताओं को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस फिल्म में पहली बार साथ नजर आई जुनैद-खुशी की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के करीब दो महीने बाद अब 'लवयापा' 4 अप्रैल को अपने ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
5 of 5
4 अप्रैल को ओटीटी पर होगी रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
फिल्म 'लवयापा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। इस फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट और फैंटम स्टूडियो ने मिलकर किया था। फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, कीकू शारदा, आदित्य कुलश्रेष्ठ ने अहम भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।