फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता महमूद की तरह नाम नहीं कमा पाए लकी अली, 25 साल छोटी लड़की से की तीसरी शादी

Thu, 19 Sep 2019 07:46 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 19 Sep 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Lucky Ali birthday special unknown facts about his life
lucky ali - फोटो : social media

कॉमेडी किंग महमूद अली (Mehmood Ali) के बेटे लकी अली (Lucky Ali ) फिल्मों में पिता की तरह नाम नहीं कमा पाए। लकी अली ने अभियन, गायकी के अलावा म्यूजिक कंपोजिंग के क्षेत्र में हाथ आजमाया लेकिन पिता की तरह शोहरत की बुलंदियां नहीं छू पाए। लकी फिल्मों से भी लंबे वक्त से दूर हैं और अब ज्यादातर स्टेज शोज ही करते हैं। लकी की प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रही। लकी अली 19 सितंबर को 61वां जन्मदिन मनाएंगे। जानिए लकी अली की जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

Lucky Ali birthday special unknown facts about his life
Mehmood Ali and Lucky Ali - फोटो : file photo

लकी अली की सबसे पहले 'सुनो' म्यूजिक एलबम रिलीज हुई थी। इस एलबम में लकी की गायिकी लोगों को रास आई और उन्हें बतौर सिंगर खूब प्रसिद्धि मिली। इस एलबम में लकी की गायिकी के लोग ऐसे मुरीद हुए कि उन्हें 1996 में बेस्ट पॉप मेल वोकलिस्ट स्क्रीन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद 'सिफर', 'अक्स', 'कभी ऐसा लगता है' जैसी कई एलबम आई। यह सभी एलबम हिट हुईं। इसके बाद लकी ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी अपनी आवाज दी। 

Lucky Ali birthday special unknown facts about his life
Lucky Ali - फोटो : instagram

'दुश्मन दुनिया का' फिल्म का 'नशा नशा' और 'कहो ना प्यार है' फिल्म का 'ना तुम जानो ना हम' गाना लकी अली ने गाया। 'कहो ना प्यार है' के इस गाने के लिए लकी को साल 2001 में फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल सिंगर से नवाजा गया। अभिनय का खुमार लकी पर बचपन से ही था। लकी अली ने बचपन में 'छोटे नवाब' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन लकी के पिता महमूद ने ही किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Ali birthday special unknown facts about his life
Lucky Ali - फोटो : instagram

साल 1970 से लेकर 1980 तक लकी कई फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में 'ये है जिंदगी', 'हमारे तुम्हारे' और 'त्रिकाल' शामिल है। इसके बाद लकी ने फिल्मों से ब्रेक लिया और फिर साल 2002 में 'कांटे' फिल्म से कमबैक किया। लकी आखिरी बार बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए 'सुर- द मेलोडी ऑफ लाइफ' फिल्म में नजर आए थे। 

विज्ञापन
Lucky Ali birthday special unknown facts about his life
Lucky Ali with wife - फोटो : file photo

लकी अली ने तीन शादियां की है। लकी अली की पहली पत्नी का नाम Meaghan Jane McCleary है। लकी की पहली एलबम 'सुनो' के 'ओ सनम' गाने में इन्होंने अभिनय किया था। पहली पत्नी से लकी के दो बच्चे हैं। लकी ने दूसरी शादी इनाया से की। इनाया और लकी के भी दो बच्चे हुए। इनाया से तलाक के बाद लकी ने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम डैनी मकसूद अली है। लकी से शादी के बाद केट ने अपना नाम बदलकर आयशा अली रख लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed