'लुका छुपी' फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों वकेशन मनाने गोवा गई हैं। गोवा से लगातार सोशल मीडिया पर कृति तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। खास बात यह है कि वह इस वकेशन पर गर्ल्स गैंग के साथ गई हैं। पोस्ट की गई तस्वीरों में कृति मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
'गर्ल्स गैंग' के साथ इस जगह पर एन्जॉय कर रहीं कृति सेनन, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को कृति ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए कृति ने लिखा- 'बहुत जरूरी ब्रेक अपनी फेवरेट गर्ल्स के साथ। आखिर हम लोगों ने ऐसा पहले क्यों नहीं किया?' कृति के अलावा तस्वीरों में उनकी दो दोस्त भी नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरो में कृति और उनके दोस्त पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कृति सेनन की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) इस साल 1 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म कृति के अपोजिट कार्तिक आर्यन थे। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। कार्तिक और कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में थे। फिल्म की कहानी लिव-इन रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें कॉमेडी का जबरदस्त डोज है।
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
'लुका छुपी' फिल्म में कार्तिक ने टीवी रिपोर्टर गुड्डू शुक्ला का रोल किया है जो लिव-इन रिलेशनशिप में अपनी होने वाली बीवी रश्मि त्रिवेदी (कृति सेनन) के साथ रहता है। इस फिल्म में कार्तिक की एक्टिंग की तारीफ हुई थी। कृति सेनन के पास इस समय दो बड़े बजट की फिल्में हैं।
इन दो फिल्मों के नाम 'पानीपत' और 'हाउसफुल 4' है। खबरों की मानें तो 'हाउसफुल 4' फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाउसफुल 4 में कृति के अलावा अक्षय कुमार, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और रितेश देशमुख भी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।