{"_id":"5ccae71fbdec22072c330778","slug":"mahesh-bhatt-on-alia-bhatt-role-in-upcoming-film-sadak-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 साल बाद 'सड़क 2' में आलिया भट्ट निभाएंगी ये रोल, शूटिंग से पहले डायरेक्टर का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
28 साल बाद 'सड़क 2' में आलिया भट्ट निभाएंगी ये रोल, शूटिंग से पहले डायरेक्टर का खुलासा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 02 May 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sadak 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बायोपिक्स के साथ-साथ फिल्मों के रीमेक और सीक्वल हमेशा से ही बनते आए हैं। इन्हीं में से एक आजकल चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। बात है महेश भट्ट की आने वाली फिल्म 'सड़क 2' की जिसमें संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा खुद आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट के जन्मदिन पर की थी। इसी फिल्म से जुड़े संजय और आलिया के किरदार को लेकर महेश भट्ट ने कुछ खुलासा भी किया है।
2 of 5
sadak 2
महेश भट्ट ने दोनों के किरदारों का खुलासा किया और कहा- 'आलिया का किरदार एक नकली गुरु का पर्दाफाश करना चाहता है, वहीं संजय का किरदार इस कोशिश में उनकी मदद करता है।' यानी आलिया का किरदार इस बार, 1991 की फिल्म 'सड़क' में संजय दत्त के निभाए गए किरदार से मिलता जुलता होगा। बता दें कि महेश भट्ट इस फिल्म के साथ पूरे 23 साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठेंगे।
3 of 5
सड़क 2
सूत्रों की मानें तो फिल्म का पहला शेड्यूल 15 मई से महबूब स्टूडियो में शुरू किया जाएगा, जहां आलिया भट्ट और संजय दत्त एक साथ फिल्म पर शुरूआत करेंगे। इससे पहले खबर यह भी आई थी कि महेश भट्ट फिल्म को रोमानिया में शूट करने की सोच रहे थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद उन्होंने फिल्म को मुंबई में ही शूट करने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : file photo
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि आलिया पिता के साथ काम करने से डर रही हैं। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए गए इंटरव्यू में आलिया ने कहा था- 'अभी मैं अपने पिता के निर्देशन में काम करने से डर रही हूं। फिलहाल वह लगातार मेरा काम देख रहे हैं और कह रहे हैं कि मुझे तुमसे भी निपटना है। उनके पास एक्स-रे विजन जैसी नजरें हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
इसके साथ ही आलिया ने कहा- 'मैंने हमेशा अपने इर्द-गिर्द एक दीवार बना कर रखी है और लोगों को उसे क्रॉस नहीं करने देती हूं। मेरे पिता उस दीवार को तोड़ने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए मैं थोड़ी डरी हुई हूं लेकिन मुझे लगता है कि इसमें मजा आएगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।