बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्में लुका छुपी और सोनचिड़िया रिलीज हुईं। पहले बात करते हैं लुका छुपी की। रोमांटिक-कॉमेडी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक मुख्य भूमिका में हैं।
ओपनिंग डे पर 'लुका छुपी' ने 3 फिल्मों को दे दी मात, 'सोनचिड़िया' को मिला ठंडा रिस्पॉन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुका छुपी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक लुका छुपी ने शुक्रवार को 8.01 करोड़ का बिजनेस किया। इसने राजी (7.53 करोड़), स्त्री (6.83 करोड़) और बधाई हो (7.29 करोड़) को पछाड़ दिया है। फिल्म को वीकेंड में फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है।
#LukaChuppi has superb Day 1... Springs a big, big surprise... Opens bigger than #Raazi [₹ 7.53 cr], #Stree [₹ 6.83 cr] and #BadhaaiHo [₹ 7.29 cr]... Strong word of mouth should ensure impressive growth on Day 2 and 3... Fri ₹ 8.01 cr. India biz.
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी लुका छुपी को दिनेश विजान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अमर उजाला डॉट कॉम ने लुका छुपी को तीन स्टार दिए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर और मनोज बाजपेयी की फिल्म सोनचिड़िया की धीमी शुरुआत हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले दिन केवल 1.5 करोड़ रुपए ही कमा सकी है। एक वजह ये भी है कि फिल्म का प्रमोशन उतना नहीं हुआ जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचते।
लुका छुपी जहां हल्की फुल्की कॉमेडी पर आधारित है तो वहीं सोनचिड़िया गंभीर विषय पर बनी है। इश्किया, उड़ता पंजाब और डेढ़ इश्किया बना चुके अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म सोनचिड़िया उस बीहड़ की कहानी है पर केंद्रित है जहां मान सिंह के गैंग के कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे कुल 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।