{"_id":"5c7a4e9ebdec22739f7586af","slug":"taapsee-pannu-supporting-ali-zafar-on-pak-pm-imran-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक एक्टर अली जफर का तापसी पन्नू ने किया सपोर्ट, बोलीं- आप क्या चाहते हैं वो अपने PM की तारीफ न करें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाक एक्टर अली जफर का तापसी पन्नू ने किया सपोर्ट, बोलीं- आप क्या चाहते हैं वो अपने PM की तारीफ न करें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 Mar 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अली जफर,तापसी पन्नू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी फिल्म 'बदला' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान जब मीडिया ने पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सपोर्ट करने को लेकर सवाल किया गया तो तापसी, अली जफर के सपोर्ट में नजर आईं।
2 of 5
अली जफर, तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने कहा- 'मुझे समझ नहीं आता, क्या आप चाहते हैं कि एक पाकिस्तानी होकर वो उस देश को सपोर्ट न करें जिसमे वो रहते हैं। वो पहले से ही हमारे देश में बैन हैं और हम सभी इससे खुश हैं लेकिन कैसा हो अगर मैं अपने देश को सपोर्ट करुं और मुझे पाकिस्तानी ट्रोल करें। जो कि वो कर रहे हैं जब मैंने पुलवामा आतंकी हमले के बाद किया था।'
3 of 5
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
तापसी ने आगे कहा- 'ये उनका देश है। अगर वो अपने प्रधानमंत्री को सपोर्ट नहीं करेंगे तो वो पाकिस्तान में वैसे भी ट्रोल होंगे। हम यहां ट्रोल होते हैं जब हम अपनी जीत नहीं मनाते। ये सब कुछ मुझे बेवकूफी भरा लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taapsee Pannu
तापसी ने कहा- 'उन्हें अपने देश की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए और हमें जो हम कर रहे हैं उसका जश्न मनाना चाहिए। बेशक वो अपने देश को सपोर्ट करेंगे और मुझे नहीं लगता इसमें कुछ भी गलत है। बता दें कि तापसी ने अली के साथ 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'चश्मे बद्दूर' में काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
ali zafar
दरअसल कुछ दिनों पहले बॉलीवुड में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के स्पीच की तारीफ की थी। इमरान के भाषण की तारीफ में एक्टर-सिंगर अली जफर ने ट्वीट किया था- वाह क्या स्पीच है! फिर क्या था सोशल मीडिया पर अली को खूब ट्रोल किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।