{"_id":"5c7a4dc1bdec222817470c63","slug":"mahika-sharma-trolled-after-welcomed-of-abhinandan-varthaman-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकिनी फोटो में 'अभिनंदन' की रिहाई का स्वागत कर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिकिनी फोटो में 'अभिनंदन' की रिहाई का स्वागत कर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 02 Mar 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mahika Sharma
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के विंग कमांडर अभिनंदन को सौंपने दिया है। दो दिन से वह पाकिस्तान के कब्जे में थे। अभिनंदन के स्वागत में हजारों लोग सीमा पर भी नजर आए। कई लोग ढोल नगाड़े और तिरंगा लेकर यहां पहुंचे। देशभर में नागरिकों के अलावा बॉलीवुड सितारे भी अभिनंदन की रिहाई का स्वागत कर रहे हैं।
2 of 5
- फोटो : Instagram
इस बीच अक्सर अपने बयानों और बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस माहिका शर्मा कमांडर के स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। 'रामायण' सीरियल की एक्ट्रेस ने पहले अपनी बिकिनी तस्वीर के साथ अभिनंदन का इंतजार करते हुए तस्वीर साझा की, उसके बाद कमांडर ही की तस्वीर के साथ एक पोस्ट लिखा।
इन दोनों तस्वीर को शेयर करने के बाद माहिका शर्मा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा- 'बिकिनी पहनकर कौन इंतजार करता है', वहीं कुछ ने उनका मजाक उड़ाते हुए यह तक कह दिया- 'अच्छा तरीका का उनके (अभिनंदन) स्वागत करने का।'
इन कमेंट के अलावा कमेंट पर माहिका की कई यूजर्स ने आलोचना भी की है। माहिका शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कमांडर अभिनंदन की तस्वीर साझा करते हुए उनके स्वागत में लिखा- 'भूल जाओ सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को, अभिनंदन ही भारत के असली हीरो हैं। मुझे बहुत अच्छा लगेगा जब मैं उसे मिलूंगी। अभिनेत्री के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Mahika Sharma
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि माहिका शर्मा टीवी सीरियल 'रामायण' और 'एफआईआर' जैसी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। गौरतलब है कि माहिका ने ब्रिटिश पॉर्न एक्टर डैनी डी के साथ एक प्रॉडक्शन हाउस शुरू किया है। इसके बैनर तले 'द मॉडर्न कल्चर' नाम से एक हिंदी फिल्म भी बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।