{"_id":"5c7a49c0bdec2273635526fb","slug":"tiger-shroff-birthday-special-bought-new-luxury-home-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मालामाल होते ही टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर, खासियत ऐसी बिग बी रह गए पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मालामाल होते ही टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर, खासियत ऐसी बिग बी रह गए पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Tiger Shroff
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) 2 मार्च को 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर को फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल हो चुके हैं। इन 5 साल में टाइगर ने कुल 8 फिल्में की हैं। इन 8 फिल्मों के दम पर टाइगर ने सिनेमाजगत में अपनी खास पहचान बनाई। यहां तक कि टाइगर ने हाल ही में एक ऐसा आलीशान घर खरीदा है कि महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी पीछे रह गए। तो चलिए आपको टाइगर के इस नए घर की खासियत बताते हैं।
2 of 6
Tiger Shroff
- फोटो : file photo
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की आखिरी रिलीज फिल्म 'बागी 2' (Baaghi 2) है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म के बाद टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) कुछ ज्यादा ही मालामाल हो गए हैं। यहां तक कि टाइगर ने अपने सपनों का घर भी खरीद लिया है। इस घर के लिए उन्होंने खास तैयारी भी करना शुरू कर दी है।
3 of 6
Tiger Shroff
- फोटो : file photo
बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि टाइगर मुंबई में ऐसे घर की तलाश कर रहे हैं जिसमें कम से कम 8 बेडरूम हों। अब ऐसे घर की तलाश करना मुंबई में आसान नहीं था लेकिन टाइगर की यह मुराद पूरी हो गई है और वह इस घर में साल 2019 के अंत तक शिफ्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tiger shroff
- फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक टाइगर ने यह घर मुंबई के खार में लिया है जिसमें 8 बेडरूम हैं। जानकारी के मुताबिक टाइगर के इस घर को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर है और इससे पहले कई सेलिब्रिटीज के घर डिजाइन कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2
- फोटो : file photo
काम की बात करें तो टाइगर इन दिनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ दो एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। एक का नाम आहना पांडे हैं तो वहीं दूसरी एक्ट्रेस का नाम तारा सुतारिया है। यह फिल्म साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की फ्रेंचाइजी है जिससे आलिया, सिद्धार्थ और वरुण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।