{"_id":"5c7a491abdec220c2959f0c9","slug":"birthday-special-known-unknown-facts-about-tiger-shroff-and-his-kissing-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं नए बॉलीवुड किसर, मन मर्जी से हीरोइन को कर देते हैं किस, एक बार तो खो चुके हैं आपा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये हैं नए बॉलीवुड किसर, मन मर्जी से हीरोइन को कर देते हैं किस, एक बार तो खो चुके हैं आपा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tiger shroff and disha patani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभी तक बॉलीवुड में इमरान हाशमी को ही 'सीरियल किसर' कहा जाता था लेकिन अब एक और ऐसा हीरो आ गया है जो उनकी जगह ले रहा है। अपनी हर फिल्म में वे हीरोइन को किस करते हैं। एक फिल्म में तो सीन न होने के बावजूद उन्होंने हीरोइन को चूम लिया था। लगता है कि वो चाहते हैं कि इमरान हाशमी का सीरियल किसर का टैग अब उनके नाम कर दिया जाए। बात हो रही है जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ की। आज टाइगर का बर्थडे है।
2 of 5
- फोटो : demo
टाइगर ने 'हीरोपंती' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस थीं कृति सेनन। पहली फिल्म 'हीरोपंती' में उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस कृति सेनन को एक गाने के दौरान किस किया था।
3 of 5
tiger shroff
- फोटो : file photo
उसके बाद टाइगर की फिल्म 'बागी' रिलीज हुई। 'बागी' में उन्होंने श्रद्धा कपूर को किस किया। 'बागी' के बाद टाइगर का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था जिसमें वो अपनी क्लोज फ्रेंड दिशा पटानी के साथ लिपलॉक करते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tiger shroff and jacqueline fernandez
- फोटो : social media
फिल्म 'फ्लाइंग जट्ट' के गाने 'बीट पे बूटी' में टाइगर जैकलीन को किस करते दिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह किसिंग सीन फिल्म की स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। फिल्म के डायरेक्टर रेमो चाहते थे कि दोनों बस करीब आकर डांस करें। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें लगे कि किस की जरूरत है तो वो किस कर सकते हैं। लेकिन जब सीन शूट हुआ तो दोनों ने आखिर में एक दूसरे को किस कर ही लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
- फोटो : file photo
'फ्लाइंग जट' को लेकर एक दिलचस्प वाकया डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था। रेमो ने बताया कि एक सीन में जैकलीन और टाइगर को अपने लिप्स एक-दूसरे के बहुत करीब लाने थे। लेकिन दोनों आउट ऑफ कंट्रोल हो गए और एक-दूसरे को किस कर बैठे। कट बोलने के बावजूद दोनों तब भी नहीं रुके और किस करते रहे। इस तरह रेमो ने जैकलीन और टाइगर की इंटेंस सीन की पोल सबके सामने खोल दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।