कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 7 दिन बाद फिल्म की सफलता की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यूज दिए थे जिसके बाद दर्शकों की ओर से भी शानदार प्रतिक्रिया आई।
एक हफ्ते बाद भी कार्तिक आर्यन खेल रहे 'लुका छुपी', 7वें दिन कई सिनेमाघरों से उतरी 'सोनचिड़िया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 'लुका छुपी ने पहले हफ्ते बेहतरीन प्रदर्शन किया। 7 दिन में फिल्म ने 53.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है हालांकि फिल्म के सामने आने वाले दिनों में चुनौतियां बढ़ने वाली हैं।' बता दें कि इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में बदला और कैप्टन मार्वल रिलीज हुई है। इस वजह से लुका छुपी की स्क्रीन भी कम हो गई है।
#LukaChuppi has excellent Week 1... Controlled costing ensures HIT status... Trending in Week 2 pivotal, since it faces new films and [slightly] reduced screens... Fri 8.01 cr, Sat 10.08 cr, Sun 14.04 cr, Mon 7.90 cr, Tue 5.04 cr, Wed 4.60 cr, Thu 4.03 cr. Total: ₹ 53.70 cr.
लुका छुपी ने कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्मों प्यार का पंचनामा 2 (6.80 करोड़), सोनू के टीटू की स्वीटी (6.42 करोड़) और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अपनी फिल्म की शानदार सफलता से निर्माता दिनेश विजान बेहद खुश हैं। उन्होंने फिल्म की कास्ट और दर्शकों को शुक्रिया कहा। फिल्म को देश में कुल 2000 स्क्रीन मिले हैं। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है।
लुका छुपी के साथ रिलीज हुई सोनचिड़िया कई सिनेमाघरों से उतर गई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक एक हफ्ते में सोनचिड़िया ने महज 5.50 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर रिलीज तक दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया है।
ओपनिंग डे से ही सोनचिड़िया की रफ्तार धीमी रही। फिल्म का बजट निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी की मुख्य भूमिका है। सोनचिड़िया के कलेक्शन में कमी की एक वजह ये भी है कि इसे रिलीजिंग स्क्रीन भी कम मिले हैं। देश में इसे केेवल 720 स्क्रीन तो वहीं ओवरसीज में ये 220 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।