{"_id":"686698465f26d65bae01eb82","slug":"maa-movie-7-days-box-office-kajol-ronit-roy-indraneil-sengupta-kherin-sharma-jitin-gulati-movie-collection-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Movie Day 7 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मां' की मजबूत पकड़ बरकरार, जानिए सातवें दिन का कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maa Movie Day 7 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मां' की मजबूत पकड़ बरकरार, जानिए सातवें दिन का कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:28 PM IST
सार
Kajol Movie Maa Day 7 Box Office Collection: काजोल अभिनीत फिल्म 'मां' की रिलीज को आज गुरुवार को सात दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है?
विज्ञापन
1 of 5
'मां' फिल्म बॉक्स ऑफिस
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
काजोल अभिनीत हॉरर फिल्म 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया गया है। विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल जैसे सितारों से सजी 'कन्नप्पा' के सामने फिल्म 'मां' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
2 of 5
काजोल की फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीकडेज में भी बटोर रही दर्शक
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार करके शुरुआत की। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन शनिवार-रविवार को कलेक्शन में इजाफा दर्ज हुआ। सोमवार से कमाई में कमी आई है, मगर फिर भी वीकडेज में फिल्म करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है।
3 of 5
काजोल की फिल्म मां का बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
सातवें दिन कितने कमाए?
कल बुधवार को छठे दिन इस फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, आज गुरुवार को सातवें दिन फिल्म ने 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
इतना हुआ टोटल कलेक्शन
फिल्म 'मां' का टोटल नेट कलेक्शन 26.03 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म करीब 50-60 करोड़ रुपये बजट में बनाई गई है। बेशक फिल्म कछुए की गति से चल रही है, मगर दर्शकों को पसंद आ रही है। वीकएंड पर संभव है एक बार फिर इसके कलेक्शन में बढ़त दर्ज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
काजोल की पहली हॉरर फिल्म
फिल्म 'मां' के जरिए काजोल पहली बार किसी हॉरर फिल्म में नजर आई हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल फूरिया ने किया है। यह फिल्म शैतान के ब्रह्मांड की अगली कड़ी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक मां अलौकिक शक्तियों से अपनी बच्ची को बचाने के लिए किस हद तक जा सकती है। फिल्म 'मां' का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियो ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।