फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mac Mohan: तीन शब्द के डायलॉग ने 'सांभा' को बना दिया अविस्मरणीय, शोले देखकर रोने लगे थे अभिनेता

Mon, 10 May 2021 10:27 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 10 May 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Mac Mohan death anniversary iconic character of Sholay sambha in Ramesh Sippy film
मैक मोहन - फोटो : Social Media

कभी एक फिल्म, एक कैरेक्टर और एक ही डायलॉग वो पहचान दिला देता है, जिसके लिए कलाकार जिंदगी भर मेहनत करता है। कुछ यही हुआ था 'शोले' फिल्म के 'सांभा' के साथ भी। फिल्म में यह किरदार निभाने वाले मैक मोहन की आज पुण्यतिथि है। दुनिया इनको मैक मोहन के नाम से कम और सांभा के नाम से ज्यादा जानती है। 10 मई 2010 को मैक मोहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनसे जुड़ी बातें जानेंगे।

Mac Mohan death anniversary iconic character of Sholay sambha in Ramesh Sippy film
मैक मोहन - फोटो : Social Media

मैक मोहन रिश्ते में अभिनेत्री रवीना टंडन के मामा लगते थे। उनका असली नाम मोहन माखीजानी है। उनके पिता भारत में ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। मैक को बचपन से ही क्रिकेट का बड़ा शौक था और वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। साल 1940 में उनके पिता का ट्रांसफर करांची से लखनऊ हो गया था। इस तरह मैक मोहन की शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में ही हुई।

Mac Mohan death anniversary iconic character of Sholay sambha in Ramesh Sippy film
mac mohan - फोटो : social media

मैक उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के लिए खेलते भी थे। लेकिन वे 1952 में मुंबई आ गए। यहां आने के बाद जब उन्होंने रंगमंच देखा तो एक्टिंग में उनकी रुचि बढ़ गई। शबाना आजमी की मां शौकत कैफी को उन दिनों एक नाटक के लिए दुबले-पतले शख्स की जरूरत थी। मैक के किसी दोस्त ने उन्हें इसके बारे में बताया। उन्हें पैसों की जरूरत थी तो वे शौकत के पास नाटक में काम मांगने पहुंच गए और यहीं से उनका एक्टिंग करियर शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mac Mohan death anniversary iconic character of Sholay sambha in Ramesh Sippy film
Mac Mohan

फिल्म 'शोले' को लेकर एक इंटरव्यू में मैक ने बताया कि वह फिल्म देखने के बाद रोने लगे थे। मैक मोहन ने फिल्म की रिलीज के बाद डायरेक्टर रमेश सिप्पी से शिकायत की थी कि उन्होंने उनके सीन काट दिए। इस पर रमेश सिप्पी ने कहा कि अगर फिल्म चल गई तो पूरी दुनिया तुम्हें सांभा बुलाएगी। बता दें कि इस फिल्म में उनका मात्र 3 शब्द का संवाद है था- 'पूरे 50 हजार।'

विज्ञापन
Mac Mohan death anniversary iconic character of Sholay sambha in Ramesh Sippy film
Mac Mohan - फोटो : Social Media

मैक मोहन फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फेफड़े में ट्यूमर का पता चलने के बाद उनका लंबा इलाज चला, लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। एक साल बाद ही 10 मई 2010 को मैक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मैक की दो बेटियां मंझरी और विनती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed