फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maddock Films Party: मैडॉक फिल्म्स की पार्टी में जुटे सितारे, सादगी भरे अंदाज से महफिल लूट ले गईं श्रद्धा कपूर

Mon, 07 Apr 2025 11:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Apr 2025 11:41 PM IST
सार

Celebs at Maddock Films Success Party: मैडॉक फिल्म्स के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आज सोमवार को एक पार्टी रखी गई। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की।

विज्ञापन
Maddock Films Success Party: Shraddha Kapoor To Nimrat Kaur Kriti Sanon Rashmika Mandanna other celebs attend
मैडॉक की पार्टी में सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

मैडॉक फिल्म्स की 20वीं सालगिरह के मौके पर आज सोमवार 07 अप्रैल को पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी में फिल्म जगत के चर्चित सितारे शामिल हुए। 'स्त्री' स्टार श्रद्धा कपूर भी शामिल हुईं। वे सादगीभरे अंदाज में पार्टी में पहुंचीं और छा गईं। बता दें कि हाल ही में 'स्त्री 2' के निर्देशक अमर कौशिक ने एक बातचीत में कहा था कि फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर की कास्टिंग का श्रेय दिनेश विजन को जाता है। उन्होंने ही बताया कि 'अमर जब वो हंसती है तो एकदम स्त्री की तरह, बिल्कुल चुड़ैल की तरह हंसती है'। अमर कौशिक की इस बात पर श्रद्धा के फैंस नाराज हो गए थे। हालांकि, मैडॉक की पार्टी में श्रद्धा कपूर ने आज शिरकत की है। इससे यह तो साफ हो गया कि अमर कौशिक के कमेंट को उन्होंने दिल पर नहीं लिया।

Maddock Films Success Party: Shraddha Kapoor To Nimrat Kaur Kriti Sanon Rashmika Mandanna other celebs attend
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

कैजुअल लुक में पहुंचीं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर मैडॉक की सक्सेस पार्टी में कैजुअल लुक में नजर आईं। व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू जींस में वे मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज देती दिखीं। अपने सादगीभरे अंदाज से श्रद्धा कपूर ने पूरी महफिल लूट ली। यूजर्स उन्हें 'क्वीन' कह रहे हैं।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Maddock Films Success Party: Shraddha Kapoor To Nimrat Kaur Kriti Sanon Rashmika Mandanna other celebs attend
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

ऑफ शोल्डर ड्रेस में रश्मिका का खास अंदाज
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ऑफ शोल्डर गाउन में पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान पैपराजी को उन्होंने काफी स्टाइलिश पोज दिए। रश्मिका इन दिनों फिल्म 'छावा' और 'सिकंदर' में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maddock Films Success Party: Shraddha Kapoor To Nimrat Kaur Kriti Sanon Rashmika Mandanna other celebs attend
सारा अली खान, इब्राहिम, अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

भाई इब्राहिम के साथ पहुंचीं सारा
अभिनेत्री सारा अली खान अपने भाई और एक्टर इब्राहिम अली खान के साथ पार्टी में पहुंचीं। दोनों ने साथ में पोज दिए। उनके अलावा अनन्या पांडे ने भी मैडॉक की पार्टी में शिरकत की।

विज्ञापन
Maddock Films Success Party: Shraddha Kapoor To Nimrat Kaur Kriti Sanon Rashmika Mandanna other celebs attend
मैडॉक की पार्टी में सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

मृणाल से कृति तक ये सितारे भी पहुंचे
इनके अलावा कृति सेनन, वाणी कपूर, निम्रत कौर, मृणाल ठाकुर और वीर पहाड़िया ने भी पार्टी में चार चांद लगाए। कृति सेनन व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। मृणाल ब्लैक गाउन में स्टाइलिश लगीं। निम्रत भी ब्लैक आउटफिट में दिखीं। वहीं, वाणी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed