फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikandar Collection Day 9: ‘सिकंदर’ की कमाई में गिरावट, जानिए सलमान की फिल्म ने 9वें दिन किया कितना कलेक्शन

Mon, 07 Apr 2025 08:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 07 Apr 2025 08:27 PM IST
सार

Movie Sikandar Box Office Collection Day 9: ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता की कहानी नहीं लिख सकी। दिनों-दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। जानिए, 9वें दिन सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Salman Khan Film Sikandar Box Office Collection Day 9 Cross 100 Crore Still Far From Movie Budget
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

सलमान खान की एक्शन फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं लेकिन ‘सिकंदर’ इस लिस्ट में शामिल नहीं हो सकी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शुरुआत से ही उम्मीद से बहुत कम रहा है। जानिए, 9वें दिन में आकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।  


 



 
Salman Khan Film Sikandar Box Office Collection Day 9 Cross 100 Crore Still Far From Movie Budget
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9वें दिन का कलेक्शन 
अब तक जो शुरुआती आंकड़े प्राप्त हुए हैं उसके अनुसार फिल्म ‘सिकंदर’ ने 9वें दिन 1.3 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। वहीं कुल कमाई की बात की जाए तो इसने 103.8 करोड़ रुपये अब तक बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए हैं।  
 
दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 26
दूसरा दिन 29
तीसरा दिन  19.5
चौथा दिन

9.75

पांचवां दिन 6
छठा दिन 3.5
सातवां दिन 4
आठवां दिन 4.75

नौवां दिन

1.3
कुल कमाई  103.8 करोड़ रुपये

 
Salman Khan Film Sikandar Box Office Collection Day 9 Cross 100 Crore Still Far From Movie Budget
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
बजट वसूलने से अभी भी काफी दूर 
फिल्म ‘सिकंदर’ 100 करोड़ क्लब में जरूर शामिल हो चुकी है लेकिन यह फिल्म अपना बजट वसूलने से अभी काफी दूर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में देखा जाए तो यह फिल्म अभी भी अपना आधा बजट ही वसूल कर पाई। लेकिन जिस तरह से फिल्म की कमाई गिर रही है, उससे लगता नहीं है कि सलमान की फिल्म अपना बजट वसूल कर पाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Film Sikandar Box Office Collection Day 9 Cross 100 Crore Still Far From Movie Budget
सिकंदर, छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
‘छावा’ दे रही है बराबर की टक्कर 
‘सिकंदर’ के सामने इस समय ‘छावा’ भी मौजूद है। इस फिल्म को तो सिनेमाघरों में 50 दिन से अधिक का समय हो चुका है। इसके बावजूद यह फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। ‘छावा’ इस तरह से ‘सिकंदर’ को अच्छी टक्कर दे रही है।  
विज्ञापन
Salman Khan Film Sikandar Box Office Collection Day 9 Cross 100 Crore Still Far From Movie Budget
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में नजर आए ये कलाकार 
फिल्म ‘सिकंदर’ की स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज जैसे दक्षिण भारतीय कलाकार नजर आए। साथ ही फिल्म में शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और काजल अग्रवाल ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को ए आर मुरुगदास ने निर्देशित किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed