{"_id":"654f2375de7ebb4cda06b358","slug":"madhu-chopra-reveals-her-apprehension-before-priyanka-chopra-and-nick-jonas-marriage-2023-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhu Chopra: प्रियंका-निक की शादी पर पहली बार बोलीं मधु चोपड़ा, बताया इस बात को लेकर थी आशंका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhu Chopra: प्रियंका-निक की शादी पर पहली बार बोलीं मधु चोपड़ा, बताया इस बात को लेकर थी आशंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:18 PM IST
सार
मधु चोपड़ा ने कहा, 'क्योंकि आप सिर्फ चेहरा देखकर यह नहीं समझ सकते कि वह व्यक्ति उनकी बेटी के लिए सही इंसान है या नहीं। मैंने निक के साथ अकेले में लंबी बातचीत की थी।
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी की शादी को लेकर खुलासा किया है। मधु चोपड़ा ने बताया कि कैसे उन्होंने यह तय किया कि निक उनकी बेटी के लिए सही साथी हैं। उन्होंने कुछ भी फैसला लेने से पहले निक से बातचीत की थी। उन्होंने बताया कि निक काफी अच्छे हैं। इसलिए निक को उन्होंने तुरंत पसंद कर लिया था।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया, 'निक हमें तुरंत पसंद आ गए थे, जिस तरह से मैंने अपने पति से बात की थी, ठीक वैसे ही मैंने निक के साथ भी चर्चा की थी। क्योंकि आप सिर्फ चेहरा देखकर यह नहीं समझ सकते कि वह व्यक्ति उनकी बेटी के लिए सही इंसान है या नहीं। मैंने निक के साथ अकेले में लंबी बातचीत की थी। यह जानने के लिए कि एक इंसान के तौर पर वह कैसे हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि बाद में उन्हें ये एहसास हुआ कि निक उनकी बेटी प्रियंका के लिए सही इंसान हैं। मधु चोपड़ा ने कहा, 'मुझे एहसास हुआ कि वह मेरी बेटी के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति थे। वह वहीं हैं, जो मैं हमेशा से प्रियंका के लिए चाहती थी।' उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि प्रियंका के निक के साथ शादी करने से पहले उन्हें एक आशंका थी। मधु चोपड़ा ने कहा कि उन्हें प्रियंका के किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करने के फैसले पर कभी संदेह नहीं हुआ, जो अलग देश से था।
मधु चोपड़ा ने कहा, मेरी बेटी ने विदेश में पढ़ाई की थी, इसलिए उसे गोरे, काले और भूरे रंग में कोई अंतर महसूस नहीं हुआ। उन्होंने उस समय विदेश में पढ़ाई की जब ये सभी चीजें सामान्य हो गई थीं। हम भी उसके साथ थे इसलिए हमारे लिए भी ये सामान्य हो गया था। हमारा पूरा परिवार अमेरिका में था, हमारे परिवार के लिए तो ये सब चीजें काफी सामान्य हैं। मुझे बस ये आशंका थी कि प्रियंका इतनी दूर होगीं, फिर मुझे यह भी लगा कि कोई बात नहीं, हम हमेशा 15 घंटे में एक-दूसरे तक पहुंच सकते हैं।'
इसके साथ ही मधु चोपड़ा ने प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के आने के बाद मां से नानी बनने के अपने सफर को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा, 'नानी बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। मालती मेरी पहली पोती है और मुझे लगता है कि मैं उसके लिए एक बेहतर इंसान बनना चाहती हूं। वह बहुत शरारती नहीं, एक खुशमिजाज बच्ची है।' बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में शादी की थी। 2022 में सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।