{"_id":"5b4835e04f1c1b0d278b60f7","slug":"madhu-sapre-birthday-special-first-miss-india-universe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एथलीट बनना चाहती थीं सुपरमॉडल मधु सप्रे, मिलिंद सोमन के साथ फोटोशूट कराके मचा दी थी सनसनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एथलीट बनना चाहती थीं सुपरमॉडल मधु सप्रे, मिलिंद सोमन के साथ फोटोशूट कराके मचा दी थी सनसनी
Sat, 14 Jul 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की पहली सुपरमॉडल मधु सप्रे का जन्म 14 जुलाई 1971 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। मधु सप्रे मॉडलिंग की दुनिया में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मधु एक मॉडल नहीं बल्कि एक एथलीट बनना चाहती थीं।
2 of 5
90 के दशक में फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष की नजर 19 साल की मधु सप्रे पर पड़ी। उन्होंने मधु का फोटो शूट किया। फिर क्या था एथलीट बनने का सपना संजोए मधु सप्रे एक मॉडल बनने की ओर अग्रसर हो गईं। जाते वक्त गौतम ने मधु सप्रे से कहा कि तुम मिस इंडिया का फॉर्म क्यों नहीं भरतीं। उसके बाद मधु ने फॉर्म भरा और शॉर्ट लिस्ट भी हो गईं।
3 of 5
1992 में मधु सप्रे मिस इंडिया चुनी गईं वो भारत की पहली कंटेस्टेंट बनीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। मधु इस कॉम्पिटिशन में तीसरे स्थान पर रहीं। दरअसल, फाइनल राउंड में जब मधु से सवाल पूछा गया था कि अगर वो अपने देश की नेता बन गईं तो सबसे पहले क्या करेंगी। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अपने देश में दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाऊंगी। जजों को ये जवाब सबसे कमजोर लगा। बाद में मधु ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रधानमंत्री बनकर एक साल में देश की गरीबी नहीं हटाई जा सकती लेकिन शायद सच से ज्यादा जरूरी है कि आपका उत्तर पॉलिटकली सही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिस इंडिया बनने के बाद मधु सप्रे का अफेयर मिलिंद सोमन के साथ रहा। दोनों करीब 5 साल तक एक दूसरे के साथ लिव-इन में भी रहे। 1995 में मधु और मिलिंद ने एक प्रिंट विज्ञापन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसमें दोनों पोज देते हुए दिखे थे। तस्वीर के बीच में एक अजगर भी लिपटा दिखाई दिया था। इसे लेकर उन दिनों काफी विवाद हुआ और मुंबई पुलिस ने अगस्त 1995 में मधु और मिलिंद के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
5 of 5
2003 में मधु सप्रे अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'बूम' में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वह अभी ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं लेकिन अक्सर उन्हें फिल्मी पार्टियों और फैशन शो में देखा जाता है। मधु सप्रे इटली में अपने पति जियान माारिया के साथ रह रही हैं। उन्होंने 2012 में बेटी इंदिरा को जन्म दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।