करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस अपने कर्मचारियों के चलते फिर मुसीबत में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी से मिलती जुलती कहानी पर फिल्म ‘इंदु सरकार’ बनाने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर को धर्मा प्रोडक्शंस की वेब सीरीज 'द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के नाम पर आपत्ति है।
फिल्म टाइटल विवाद: करण जौहर को मधुर भंडारकर ने थमाए पांच नोटिस, बोले- नहीं मिल रहा कोई जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुर भंडारकर ने उन पर उनकी फिल्म 'बॉलीवुड वाइव्स' का टाइटल हड़पकर इस रियलिटी शो में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। अब फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस को भेजे गए सभी नोटिसों को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।
मधुर भंडारकर ने एक बार फिर धर्मा प्रोडक्शन को फटकार लगाई है। उनका कहना है कि अब तक इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) की ओर से दो, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) की ओर से एक और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (FWICE) की ओर से दो नोटिस भेजे जा चुके हैं लेकिन धर्मा की ओर से किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया गया है।
मधुर भंडारकर अपने ट्वीट में लिखते हैं, "हमारी फिल्म के टाइटल 'बॉलीवुड वाइव्स' के दुरुपयोग को लेकर 19 नवंबर से अब तक धर्मा प्रोडक्शन को भेजे गए नोटिस। IMPPA से 2, IFTDA से 1 और FWICE से 2। सभी फिल्म इंडस्ट्री की ऑफिशियल बॉडीज हैं। इनमें से किसी भी एसोसिएशन को धर्मा की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है।"
Notices send to @DharmaMovies since 19th Nov, 2 from (IMPPA) ,1 (IFTDA)& 2 Notices of (FWICE )all r Official Bodies of the Film Industry, on misusing & tweaking of my Film Title #BollywoodWives...there is NO official response yet to any of the above Associations from Dharma. https://t.co/QBZyMWxXDG pic.twitter.com/zEfndEoATZ
करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि जब मधुर भंडारकर ने शीर्षक 'बॉलीवुड वाइव्स' पहले से ही पंजीकृत करवा रखा है तो करण ने अपनी वेब सीरीज का शीर्षक 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' क्यों रखा? मधुर भंडारकर ने यह शीर्षक प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया में पंजीकृत करवाया है। इम्पा के गिल्ड को संपर्क करने पर उन्होंने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि मधुर ने अपनी कंपनी के साथ 'बॉलीवुड वाइव्स' शीर्षक पहले से ही पंजीकृत करवा रखा है।