फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल बाद फिर दोहराया जाएगा जादू, साथ दिखेंगे माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर

Fri, 29 Dec 2017 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit and Anil kapoor will work together after 18 years
90 के दशक में बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी जल्द ही दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर वापसी को तैयार है। 90s में इस जोड़ी ने मिलकर कई हिट फि‍ल्में दी। साल 2000 में 'पुकार' में ये जोड़ी आखिरी बार नजर आई थी। अब 18 सालों बाद फैंस का ये इंतजार भी खत्म होने वाला है।
Madhuri Dixit and Anil kapoor will work together after 18 years
18 साल बाद इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' में दोनों साथ काम करते नजर आएंगे। 'धमाल' सीरिज की इस फिल्म में बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन भी होंगे। कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने कहा था कि काफी समय से उन्होंने कोई कॉमेडी फिल्म नहीं की है इसलिए ये उनके लिए बड़ा चैलेंज है। 
Madhuri Dixit and Anil kapoor will work together after 18 years
लगभग 2 दशक तक बॉलीवुड में राज करने वालीं माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पर फिल्माया गया गाना 'धक-धक करने लगा' आज भी फैंस का फेवरेट है। बता दें कि फिल्म 'टोटल धमाल', 'धमाल' सीरीज की फिल्म है। जिसे इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस दोनों करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit and Anil kapoor will work together after 18 years
इस फिल्म में माधुरी और अनिल के अलावा अजय देवगन, अरशद वारसी जावेद जाफरी और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। यहां यह बताने की जरूरत नहीं कि 'धमाल' सीरिज की पिछली दोनों फिल्में 'धमाल' 'डबल धमाल' बेहद सफल रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed