फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी अजय जडेजा से जुड़ा था माधुरी दीक्षित का नाम, इस वजह से टूटा था रिश्ता

Fri, 15 May 2020 05:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 15 May 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday Special Love Story With Ajay Jadeja
माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा - फोटो : Social Media

80 और 90 के दशक की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज भी लाखों- करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। साल 1984 में फिल्म अबोध से अपने करियर की शुरुआत करने वाली माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। एक दौर में माधुरी का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा के साथ जोड़ा जाता था। कहा तो ये भी जाता है कि दोनों शादी भी करना चाहते थे। 

Madhuri Dixit Birthday Special Love Story With Ajay Jadeja
माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा

कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की प्रेम कहानी की शुरुआत एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। इसके बाद खबरे आने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। माधुरी उन दिनों लोगों की पहली पसंद हुआ करती थीं। वहीं, जडेजा पर भी लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं।

Madhuri Dixit Birthday Special Love Story With Ajay Jadeja
माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा

माधुरी से नाम जुड़ने के बाद अजय जडेजा के फिल्मों में आने की भी चर्चा होने लगी थी। कहते हैं कि माधुरी ने एक प्रोड्यूसर से अजय को फिल्म में लेने की सिफारिश की थी। अजय जडेजा बतौर एक्टर बॉलीवुड में कुछ फिल्मों में नजर भी आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday Special Love Story With Ajay Jadeja
ajay jadeja - फोटो : youtube

एक ओर जहां जडेजा के अफेयर के खूब चर्चे हो रहे थे तो वहीं उनकी परफॉर्मेंस में गिरावट हो रही थी। रनों की बरसात करने वाले जडेजा का बल्ला शांत लगने लगा था। ये जडेजा के करियर का सबसे खराब दौर था। 

विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday Special Love Story With Ajay Jadeja
Madhuri Dixit - फोटो : Social Media

बता दें कि अजय जडेजा साल 1999 में मैच फिक्सिंग के दोषी पाए गए, वो मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ फंसे और इस घटना ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। इसी घटना के साथ किनारे पर पहुंच चुका रिश्ता टूट गया। इसके बाद माधुरी ने श्रीराम नेने से मिलीं और फिर दोनों ने शादी कर ली।

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं डांसिंग क्वीन भी हैं माधुरी दीक्षित, जन्मदिन पर देखें उनके 10 सुपरहिट गाने

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed