फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: 'दर्शकों को तय करना है कि' सिंघम अगेन से भूल भुलैया 3 के क्लैश पर माधुरी दीक्षित की दो टूक

Sun, 27 Oct 2024 06:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 27 Oct 2024 06:54 PM IST
सार

'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। वहीं, इस टकराव पर अब मंजुलिका यानी माधुरी दीक्षित ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। 

 

विज्ञापन
Madhuri Dixit bluntly on the clash of Bhool Bhulaiyaa 3 with Singham Again said audience has to decide
भूल भुलैया 3 वर्सेज सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

'भूल भुलैया 3' की रिलीज की उल्टी गिनती जारी है। इस फिल्म का टकराव अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'सिंघम अगेन' से हैं। दोनों फिल्मों की रिलीज की तारीख 1 नवंबर तय की गई है। वहीं, अब मंजुलिका उर्फ माधुरी दीक्षित ने अजय देवगन की फिल्म के साथ टकराव पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। माधुरी ने कहा कि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि कौन सी फिल्म सफल होगी या नहीं, लेकिन मुझे पता है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। 

Madhuri Dixit bluntly on the clash of Bhool Bhulaiyaa 3 with Singham Again said audience has to decide
विद्या बालन, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सिंघम अगेन' से क्लैश पर माधुरी दीक्षित की दो टूक

'भूल भुलैया 3' पर बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, 'हम सभी ने बहुत कड़ी मेहनत की है। हमने एक बहुत ही मनोरंजक फिल्म बनाने की कोशिश की है, और अभी मेरी उम्मीद बस यही है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।' 'सिंघम अगेन' से क्लैश पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मूल रूप से यह दर्शकों पर निर्भर है। उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें कौन सा पसंद है और वे किसे देखना चाहेंगे।'

Madhuri Dixit bluntly on the clash of Bhool Bhulaiyaa 3 with Singham Again said audience has to decide
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थिएटर में होगी अंतिम परीक्षा

माधुरी यहीं नहीं रुकीं और अपनी बात में आगे जोड़ा, 'अंतिम परीक्षा थिएटर में है क्योंकि वहीं सबकुछ होगा जो होता है। इसलिए हम केवल बेहतरीन की आशा कर सकते हैं, और हम केवल यह कह सकते हैं कि हमारे पास एक अच्छी फिल्म है, कृपया आएं और देखें।'

Vanvaas: ‘वनवास’ को नाना पाटेकर ने बताया अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक, कहा- यादगार रहा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit bluntly on the clash of Bhool Bhulaiyaa 3 with Singham Again said audience has to decide
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

पुराने वाक्ये को किया याद

माधुरी ने अतीत के एक ऐसे ही परिदृश्य को याद किया जब दो फिल्में 'दिल' और 'बेटा' एक ही समय पर रिलीज हुई थीं। उनमें भी 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' की तरह एक बड़ी स्टार कास्ट थी। उन्होंने कहा, 'लेकिन दोनों फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया। तो इस पर कुछ नहीं कह सकते।'

Game Changer: 'गेम चेंजर' का नया पोस्टर जारी, राम चरण की फिल्म के टीजर पर भी आया अपडेट

विज्ञापन
Madhuri Dixit bluntly on the clash of Bhool Bhulaiyaa 3 with Singham Again said audience has to decide
भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' की स्टारकास्ट

'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन के अलावा विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' और 2022 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 2' के बाद 'भूल भुलैया 3' हॉरर कॉमेडी तीसरी किस्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed