फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: माधुरी दीक्षित ने चलाया आस्क मी एनीथिंग सेशन, शाहरुख के साथ अपनी इस फिल्म को बताया सबसे बेहतरीन

Thu, 03 Mar 2022 08:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 03 Mar 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit calls Dil To Pagal Hai the best film with Shah Rukh Khan
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'फेम गेम' की शानदार सफलता का आनंद ले रही हैं। इसका जश्न मनाने के लिए माधुरी ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन शुरु किया। इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार शाहरुख खान के बारे में एक सवाल का जवाब दिया। एक फैन ने उनसे पूछा, 'शाहरुख खान के साथ आपकी सबसे अच्छी फिल्म?' माधुरी ने जवाब दिया, 'दिल तो पागल है।' इस फिल्म में माधुरी और शाहरुख की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई थी और आज भी दोनों को इस फिल्म के लिए याद किया जाता है।

Madhuri Dixit calls Dil To Pagal Hai the best film with Shah Rukh Khan
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार भी एक कैमियो रोल करते नजर आए थे। एक अन्य फैन ने उनसे पूछा कि उनका पसंदीदा सुपरहीरो कौन है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'टोनी स्टार्क।' उन्होंने डांस और एक्टिंग के बीच चुनाव करने के बारे में एक सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं।'

Madhuri Dixit calls Dil To Pagal Hai the best film with Shah Rukh Khan
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene

हाल ही में माधुरी ने मीडिया के सामने अपने स्टारडम के बारे में बात की। उनसे सवाल किया गया कि उनका स्टारडम उनके निजी जीवन को कैसे प्रभावित करता है। माधुरी ने कहा मैं इसे एक पेशे के रुप में देखती हूं। उन्होंने कहा जब मैं कैमरे के सामने होती हूं तो एक अभिनेत्री होती हूं और जब वापस घर जाती हूं तो एक सामान्य  इंसान बन जाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit calls Dil To Pagal Hai the best film with Shah Rukh Khan
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में द फेम गेम से डिजिटल डेब्यू किया है। इसमें माधुरी का एक डांस नंबर दुपट्टा मेरा भी है। गाने में माधुरी बैकग्राउंड डांसर्स के साथ लाल लहंगे में किया है। डांस नंबर में माधुरी का दिलकश अंदाज देखने को मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed