फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति में आने के सवाल पर माधुरी दीक्षित ने दिया ये जवाब, इंटरव्यू में खोले 'कलंक' से जुड़े कई राज

Wed, 17 Apr 2019 10:24 AM IST
shrilata biswas मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 17 Apr 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit durig kalank promotion interview with amar ujala
Madhuri Dixit - फोटो : file photo

अगले महीने की 15 तारीख को 52 साल की होने जा रहीं माधुरी दीक्षित बतौर हीरोइन फिल्म गुलाब गैंग की रिलीज के पांच साल बाद चरित्र भूमिकाओं में लौटी हैं। उनकी इस साल रिलीज हुई पहली फिल्म टोटल धमाल जहां बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर चुकी हैं, वहीं उनकी अगली फिल्म कलंक पर संजय लीला भंसाली के सिनेमा की नकल करने के आरोप लग रहे हैं। माधुरी के इस साल लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी तमाम खबरें आती रहीं। इन्हीं सारे सवालों को लेकर माधुरी दीक्षित से ये खास मुलाकात की अमर उजाला संवाददाता अक्षित त्यागी ने।

madhuri dixit durig kalank promotion interview with amar ujala
madhuri dixit - फोटो : social media

कलंक एक पीरियड फिल्म है। इससे पहले भी आप पीरियड सिनेमा का हिस्सा रह चुकी हैं, कलंक करते समय कहीं लगा कि संजय लीला भंसाली का अक्स इसमें उभर रहा है?
अगर आप देवदास की बात कर रहे हैं तो मेरा किरदार यहां काफी अलग हैं। जैसा संजय कहानी को पर्दे पर उतारते हैं, उससे काफी अलग है। हां, कलंक के निर्देशक अभिषेक बर्मन भी संजय लीला भंसाली की तरह ही हर काम परफेक्ट चाहते हैं। हर सीन को बार-बार शूट करते हैं, उनके ओके बोलने का सेट पर मौजूद हर कलाकार को इंतजार रहता है। बहुत नापतौल कर करते हैं सबकुछ।

madhuri dixit durig kalank promotion interview with amar ujala
madhuri dixit - फोटो : social media

सोलो फिल्म से आप मल्टीस्टारर फिल्म तक आ चुकी हैं, क्या फायदे हैं इनके? 
फायदे बहुत होते हैं। इतने सारे कलाकार होते हैं, तो फिल्म का बोझ बंट जाता है। एक अकेले के सिर पर नहीं रहता है। वहीं इतने सारे कलाकारों के साथ काम करते वक्त ऊर्जा बहुत होती है इसलिए सीन्स भी पर्दे पर निखर कर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit durig kalank promotion interview with amar ujala
kalank - फोटो : Amar Ujala

संजय दत्त के साथ आपने काफी समय बाद काम किया, कैसा रहा उनके साथ काम करना? 
टोटल धमाल में मैंने अनिल जी के साथ काफी समय बाद काम किया तो उसमें और इसमें कोई अंतर नहीं है। संजय और मैंने काफी हिट फिल्में दी हैं। वह काफी अच्छे कलाकार हैं। फिल्म साजन उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट मानी जाती है। सब कह रहे थे कि एक एक्शन हीरो को अपाहिज हीरो बनाना दर्शकों को जमेगा नहीं, लेकिन फिल्म हिट रही। उनका किरदार भी हिट रहा।

विज्ञापन
madhuri dixit durig kalank promotion interview with amar ujala
Aamir khan, Madhuri dixit - फोटो : social media

आपने तीनों खानों के साथ आपने काम किया है, इनकी कोई एक खासियत जो आपको हमेशा याद रहती हो?
30 साल बहुत लंबा वक्त होता है किसी भी कलाकार के लिए इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए। मैंने सलमान और शाहरुख के साथ काफी फिल्में की हैं आमिर के साथ सिर्फ दो फिल्में हैं। शाहरुख सभी के साथ शिष्टता का व्यवहार करते हैं खासकर महिलाओं के साथ। वह तब तक आराम से नहीं बैठते जबतक सेट पर काम कर रही हर महिला आराम से गाड़ी में बैठकर घर न चली जाए। सलमान भी काफी अच्छे को-स्टार रहे हैं, लेकिन वह थोड़े नटखट हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed