{"_id":"5cb6a7a8bdec224b9d4f7dee","slug":"anushka-sharma-and-virat-kohli-host-dinner-for-rcb-cricketers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL के दौरान विराट के साथ फिर स्पॉट हुईं अनुष्का, फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IPL के दौरान विराट के साथ फिर स्पॉट हुईं अनुष्का, फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat-anushka dinner party
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। जीरो के बाद अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है और वो लगातार आईपीएल के दौरान स्पॉट की जा रही हैं। अनुष्का, विराट को लगातार चीयर करती नजर आती हैं।
2 of 5
anushka sharma, virat kohli
- फोटो : social media
विराट कोहली आईपीएल के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू टीम के कप्तान है हालांकि उनकी टीम आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस बीच विराट अपनी टीम का हौसला बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने आरसीबी की पूरी टीम के साथ एक डिनर पार्टी का आयोजन किया।
इस डिनर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। विराट के साथ अनुष्का भी मौजूद थीं। अनुष्का के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू और व्हाइट कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी थी। वहीं विराट ने ब्लू शर्ट और कैजुअल पैंट कैरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka sharma, virat kohli
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अनुष्का के पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स और अनुष्का शर्मा के फैंस उनके प्रेग्नेंट होने की बात करने लगे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों अनुष्का की एक मैगजीन फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन ये फोटो पुरानी बताई गई।
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
बात करें अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो की तो इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। जीरो में अनुष्का की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन कमजोर कहानी के चलते ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।