{"_id":"5cb412f2bdec2213f01bf7e5","slug":"actress-libi-rana-was-70s-film-actress-and-forgetten-by-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"60 के दशक की ये हीरोइन नहीं संभाल पाई अपना स्टारडम, लोगों को देखकर भागने लगती थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
60 के दशक की ये हीरोइन नहीं संभाल पाई अपना स्टारडम, लोगों को देखकर भागने लगती थी
60 और 70 के दशक में कई हीरोइनें रहीं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दमखम दिखाया । इनमें मुमताज से लेकर परवीन बॉबी, जीनत अमान जैसी कई हीरोइनें शामिल थीं । उसी दौर में एक ऐसी हीरोइन रही जिसने छोटी-छोटी भूमिकाओं के दम पर ही ऐसी पहचान पा ली कि हर कोई उसका फैन हो गया था।
2 of 7
libi rana
ये हीरोइन थीं लीबी राणा यानि निवेदिता। लीबी राणा ने 60 के दशक में 'तू ही मेरी जिंदगी', 'फरिश्ता', 'ज्योति', 'धरती कहे पुकार के' और 'धुंध' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों ने लीबी राणा को एक अलग पहचान दी। फिल्म 'ज्योति' में एक्टर संजीव कुमार के साथ उनकी जोड़ी को काफी सराहा गया ।
3 of 7
libi rana
लेकिन बॉलीवुड का इतिहास रहा है कि कोई भी एक्टर-एक्ट्रेस लंबे समय तक अपने स्टारडम को बरकरार नहीं रख पाता । लीबी राणा के साथ भी ऐसा ही हुआ । लीबी राणा के सितारे गर्दिश में पहुंचे तो लोग उनसे कन्नी काटने लगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
libi rana
फिल्मों में जब लीबी राणा का सितारा धुंधलाने लगा तो लोग उन्हें भूल गए। वो अब इस दुनिया में है भी या नहीं इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। लीबी राणा की कहानी काफी दुख भरी है । कभी जिस हीरोइन की अदाओं पर लोग मर-मिटते थे, एक वक्त ऐसा भी आया जब वो लोगों के सामने आने से कतराने लगी।
विज्ञापन
5 of 7
libi rana
कोई अगर उन्हें पहचान भी ले कि वो लीबी राणा यानि निवेदिता हैं, वही लीबी जिसकी एक नजर भी लोगों को घायल कर देती थी, तो वो नजरें छिपाकर भागने लगती थीं। मशहूर फिल्म क्रिटिक खालिद मोहम्मद सालों पहले लीबी राणा से मुबंई के होटल ताज में एक बुक शॉप पर टकराए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।