{"_id":"5cb696d7bdec2214422fc538","slug":"sonam-kapoor-reveals-how-she-got-password-of-husband-anand-ahuja-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर ने चैट शो में खोले कई सीक्रेट, बोलीं- ऐसे लिया था आनंद के फोन का पासवर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम कपूर ने चैट शो में खोले कई सीक्रेट, बोलीं- ऐसे लिया था आनंद के फोन का पासवर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 17 Apr 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
anand ahuja and sonam kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर और आनंद आहूजा हर मामले में परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। दोनों ही जल्द ही शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। सोनम इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में समय बिता रही हैं। हाल ही में सोनम ने एक चैट शो में हिस्सा लिया। इस चैट शो में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के बारे में भी बात की।
2 of 5
anand ahuja and sonam kapoor
सोनम कपूर ने बताया कि वह और आनंद दोनों ही एक-दूसरे के फोन का पासवर्ड जानते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों के पास एक दूसरे से छिपाने के लिए कुछ नहीं है। सोनम ने बताया कि कैसे शादी से पहले ही दोनों ने एक-दूसरे से अपने फोन का पासवर्ड शेयर किया था।
3 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम ने बताया कि एक बार आनंद ने उन्हें अपने फोन से किसी को कुछ मैसेज करने के लिए कहा। जब उन्होंने उनका फोन उठाया तो उसमें पासवर्ड लगा था। तब सोनम के पूछने पर आनंद ने उन्हें अपना पासवर्ड बता दिया था। सोनम ने कहा कि यह बात उनकी शादी से काफी पहले की है। इसी तरह कभी उन्होंने भी अपने फोन का पासवर्ड आनंद को बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
इस शो में सोनम ने एक शख्स का कमेंट पढ़ा। कमेंट में शख्स ने उन्हें फ्लॉप एक्ट्रेस कहा था। सोनम ने इस पर जवाब देते हुए कहा- मुझे नहीं पता कि मेरी आखरी फ्लॉप फिल्म क्या थी। मगर मुझे ऐसा लगता है कि आज से 7 साल पहले मेरी ऐसी बेहद कम फिल्में ही थीं जिसके बारे में ज्यादा बात करने को कुछ हो।
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
शादी के बाद सोनम कपूर अब तक तीन फिल्में कर चुकी हैं। जिसमें 'संजू', 'वीरे दी वेडिंग' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' शामिल है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म में सोनम ने पहली बार पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।