{"_id":"5cb64d22bdec221460794418","slug":"lok-sabha-elections-2019-kajri-babbar-and-prateik-babbar-election-campaign-for-leader-raj-babbar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन है ये लड़की, राज बब्बर को जिताने के लिए घर-घर जाकर मांग रही वोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर कौन है ये लड़की, राज बब्बर को जिताने के लिए घर-घर जाकर मांग रही वोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 17 Apr 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kajri babbar
- फोटो : social media
Link Copied
इन दिनों देशभर में लोकसभा चुनावों की काफी चर्चा है। हर साल की तरह इस बार भी कई बॉलीवुड सितारे अपने चुनाव प्रचार के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राज बब्बर के चुनाव प्रचार के लिए उनके बेटे और भतीजी काफी मेहनत कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राज बब्बर उत्तर प्रदेश में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बेटे-एक्टर प्रतीक बब्बर और भतीजी कजरी बब्बर उनको जीताने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। कजरी बब्बर प्रतीक की चचेरी बहन हैं। प्रतीक और कजरी मिलकर फतेहपुर सीकरी में राज बब्बर के लिए जोर-शोर के प्रचार कर रहे हैं।
kajri babbar and Prateik Babbar
- फोटो : social media
प्रतीक और कजरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है। तस्वीरों मेें साफ नजर आ रहे है कि कजरी बब्बर और प्रतीक पिता के लिए जनता से हाथ जोड़कर वोट मांगते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ये दोनों फतेहपुर सीकरी में रोड शो भी कर रहे हैं।
4 of 5
kajri babbar and Prateik Babbar
- फोटो : social media
प्रतीक बब्बर ने कजरी के साथ की अपनी सभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कजरी के वर्क फ्रेंट की बात करें तो वो राज बब्बर के भाई और प्रोड्यूसर किशन बब्बर की बेटी हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर कजरी डायरेक्टर हैं। उनकी शॉर्ट फिल्म 'खोज' को खूब पसंद किया गया था।
वहीं बात करें प्रतीक बब्बर की तो वह आखिरी बार फिल्म 'मुल्क' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म प्रतीक के साथ तापसी पन्नू और ऋषि कपूर जैैसे कलाकार मुख्य भूमिका मेें थे। समीक्षकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।