{"_id":"5cb58ad5bdec2213f7550694","slug":"soundarya-death-anniversary-died-at-the-age-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई थी 'हीरा ठाकुर की पत्नी' की मौत, हादसे के वक्त थीं प्रेग्नेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई थी 'हीरा ठाकुर की पत्नी' की मौत, हादसे के वक्त थीं प्रेग्नेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Apr 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
soundarya
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी पर सबसे ज्यादा आने वाली किसी फिल्म का नाम अगर पूछा जाए तो वो सूर्यवंशम है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी लेकिन आज भी ये काफी चर्चित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस सौंदर्या थीं। उन्होंने फिल्म में हीरा ठाकुर बने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल निभाया था। महज 31 साल की उम्र में सौंदर्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी डेथ एनिवर्सिरी के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
Soundarya
- फोटो : social media
कम ही लोगों को पता है कि सौंदर्या का असली नाम सौम्या सत्यनारायण था। करियर के शुरुआती दौर में ही सौंदर्या ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। 1992 में सौंदर्या ने कन्नड़ फिल्म गंधर्व से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। 12 साल के करियर में उन्होंने कुल 114 फिल्मों में काम किया।
3 of 5
soundarya
- फोटो : file photo
सौंदर्या ने बॉलीवुड में साल 1999 में अमिताभ बच्चन के अपोजिट डेब्यू किया। फिल्म के फ्लॉप हो जाने से सौंदर्या ने दोबारा बॉलीवुड का रुख नहीं किया। एक्टिंग की ऊंचाईयों पर रहते हुए सौंदर्या ने साल 2003 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
soundarya
- फोटो : self
फिल्मों में पॉपुलरिटी के बाद 2004 के चुनाव में सौंदर्या राजनीतिक प्रचार के लिए उतरीं। 17 अप्रैल 2004 में सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं। बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Soundarya
- फोटो : self
हेलीकॉप्टर जहां गिरा वहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे। जब वो यात्रियों को बचाने के लिए पहुंचे तब जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर आग ही आग फैल गई। जिससे मजदूर भी बुरी तरह जल गए। लाशों की हालत तो ऐसी थी कि किसी को पहचान पाना भी मुश्किल था। हादसे के वक्त सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।