{"_id":"5cb67fa6bdec22068c42af73","slug":"know-facts-about-child-artist-master-ravi-valecha-story-who-played-amitabhs-role-in-coolie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों में खेल रहा है 'कुली' का ये छोटा अमिताभ बच्चन, इस फील्ड का है बेताज बादशाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करोड़ों में खेल रहा है 'कुली' का ये छोटा अमिताभ बच्चन, इस फील्ड का है बेताज बादशाह
Wed, 17 Apr 2019 06:51 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
मास्टर रवि रवि वलेचा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'छोटू तुझे भूख लगी है.....फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' में इस छोटे से बच्चे के मुंह से ऐसी बात सुनकर शायद ही कोई रहा हो जिसका दिल ना पिघला हो। उस फिल्म में ही इस छोटे से बच्चे जता दिया था कि ये लंबी रेस का घोड़ा साबित होगा। इस छोटे से बच्चे ने फिल्म में एंथोनी यानि अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। यही वो बच्चा था जिसने 'कुली' में भी अमिताभ के बचपन का किरदार निभाया। क्या आप जानते हैं कि ये बच्चा कौन है और आज क्या कर रहा है?
मास्टर रवि रवि वलेचा
- फोटो : file photo
इस बच्चे का नाम है मास्टर रवि जिन्होंने 1976 में फिल्म 'फकीरा' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान मिली 1977 में आई फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' से। इस फिल्म ने मास्टर रवि का करियर रातोंरात चमका दिया था।
मास्टर रवि रवि वलेचा
- फोटो : file photo
इस फिल्म के बाद मास्टर रवि ने 'देश प्रेमी', 'शक्ति' और 'कुली' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में मास्टर रवि ने अमिताभ के बचपन का किरदार निभाया था। मास्टर रवि ने अपने करियर में अलग अलग भाषाओं में 300 से भी ज्यादा फिल्में कीं। इतनी फिल्में अमिताभ बच्चन तो क्या बॉलीवुड के किसी भी स्टार ने अभी तक नहीं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर रवि रवि वलेचा
- फोटो : file photo
बड़े होने पर मास्टर रवि ने रवि वलेचा के नाम से खुद को फिल्मों में स्थापित किया। कई टीवी शोज में भी उन्होंने काम किया जो खूब चर्चित रहे। लेकिन जब आप जानेंगे कि आज मास्टर रवि यानि रवि वलेचा क्या काम करते हैं तो अवाक रह जाएंगे।
विज्ञापन
मास्टर रवि रवि वलेचा
- फोटो : file photo
आपको जानकर हैरानी होगी कि मास्टर रवि यानि रवि वलेचा का आज हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में खूब नाम है। वो इंडिया के टॉप प्राइवेट सेक्टर बैंकों को अपनी हॉस्पिटैलिटी की सेवाएं दे रहे हैं। दो दशकों से वो इस फील्ड पर राज कर रहे हैं। अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से हॉस्पिटैलिटी और फेसीलिटीज में एमबीए की डिग्री लेने के बाद रवि वलेचा ने इस फील्ड में कदम रखा और छा गए। आज उनका बिजनेस करोड़ों में है।