फिल्म 'शिद्दत' में श्रीदेवी को रिप्लेस करने के बाद माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी आगामी मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी इस फिल्म से वह मराठी सिनेमा में कदम रख रही हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस उन्हें नए अंदाज में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। हाल ही में माधुरी की इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है।
{"_id":"5ab8c8ef4f1c1b4f5a8b52bb","slug":"madhuri-dixit-first-marathi-film-bucket-list-teaser-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को रिप्लेस करते ही माधुरी की चमकी किस्मत, टीजर में दिखा दमदार अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को रिप्लेस करते ही माधुरी की चमकी किस्मत, टीजर में दिखा दमदार अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
Bucket List
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी फिलहाल अपनी पहली मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। टीजर में आपको एक औरत के सभी रूप देखने को मिलेंगे।
Hey guys here is the teaser of my first Marathi film @BucketListFilm @tejasdeoskar @bluemustangcs @DARPictures pic.twitter.com/TSpofREabY
— Madhuri Dixit-Nene (@MadhuriDixit) March 25, 2018
Madhuri Dixit
माधुरी ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'मेरी बकेट लिस्ट लगातार बदलती रही है क्योंकि मैं अपने लिए नई चुनौतियां खोजती रहती हूं। जैसे ही मैं अपने काम पूरे कर लेती हूं, मैं अपनी सूची में ऐसे नए काम जोड़ लेती हूं जो मैं करना चाहती हूं. लेकिन आखिरकार यह जीवन को गले लगाने और इस यात्रा का आनंद लेने से जुड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित
आपको बता दें कि 'शिद्दत' में पहले माधुरी की जगह श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद यह फिल्म माधुरी दीक्षित की झोली में आ गिरी। इतना ही नहीं खबर तो यह भी थी कि 21 साल बाद माधुरी और संजय की जोड़ी वापसी कर रही है लेकिन फिलहाल इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। करण जौहर ने फिल्म के एक्टर का नाम फाइनल नहीं किया है और एक समय में संजय दत्त के साथ रिलेशनशिप की चर्चा में रहने वाली माधुरी भी उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित
'शिद्दत' में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके बाद माधुरी 'टोटल धमाल' में दिखेंगी। तेजस प्रभा विजय देवसकर के निर्देशन में बनी फिल्म बकेट लिस्ट फिल्म महिला प्रधान विषय पर आधारित है। फिल्म की कहानी हर किसी के दिल को छूने वाली है।