{"_id":"5ab8c9694f1c1ba4238b7685","slug":"amar-ujala-samvad-program-john-abraham-on-abhishek-bachchan-film-dostana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम ने पहली बार बताई दिल की बात, इस एक्टर के साथ KISS सीन अभी तक नहीं भूल पाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम ने पहली बार बताई दिल की बात, इस एक्टर के साथ KISS सीन अभी तक नहीं भूल पाए
Mon, 26 Mar 2018 04:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जॉन अब्राहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर में से एक जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' है। यह फिल्म 11 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच जॉन अब्राहम कानपुर में हो रहे अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे और कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
2 of 6
John Abraham
जॉन अब्राहम उन एक्टर्स में से एक हैं जो बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते। इस बारे में जॉन अब्राहम ने कहा कि 'मैं पैसों के लिए नहीं नाचता। अवॉर्ड फंक्शन एक मजाक की तरह हैं। यहां सब कुछ फिक्स है इसी वजह से मैं वहां नहीं जाता हूं।'
3 of 6
John Abraham
इस दौरान जॉन ने अभिषेक बच्चन के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की। जॉन ने कहा कि 'अभिषेक बच्चन मेरे खास दोस्तों में से एक हैं। 'दोस्ताना' फिल्म में अभिषेक के साथ काम करना सबसे स्पेशल रोमांस था।' जॉन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'फिल्म में मैंने अभिषेक को किस किया यह मैं कभी नहीं भूलूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
john abraham
नेपोटिज्म पर बोलते हुए जॉन अब्राहम ने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री भाई-भतीजावाद पर भरोसा करती है। हमारी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म बहुत ज्यादा है और इसे मैं खत्म करना चाहता हूं।' इसी बयान के बाद एक दर्शक ने जॉन से पूछा कि क्या वह यूपी के किसी यंगस्टर को जो कि एक्टर बनने का सपना देखता है उन्हें मौका देंगे? जॉन ने कहा कि 'बतौर प्रोड्यूसर मेरी यही कोशिश रहती है आउटसाइडर्स और नए कलाकारों को अपनी फिल्म में मौका दूं।'
विज्ञापन
5 of 6
John Abraham
जॉन ने अपने प्रोड्यूसर बनने पर कहा कि 'मैं एक एक्टर के रूप में खुश नहीं था। जैसी फिल्में मैं करना चाहता था वह नहीं कर पाया तो प्रोड्यूसर बनने की सोची।' जॉन ने कहा कि 'पोखरण टेस्ट करना भारत की बड़ी उपलब्धि थी। उसे हम एक कॉमर्शियल फॉर्म में भारत के युवाओं को बताना चाहते थे इसलिए इस पर फिल्म बनाई।' बता दें कि जॉन की फिल्म 'पोखरण' जल्द ही रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।