फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1000 करोड़ के प्रोजेक्ट से पहले इस बायोपिक में दिखेंगे आमिर खान, 'खिलजी' की जगह लेंगे

Mon, 26 Mar 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
aamir khan may be seen osho rajneesh biopic on a web series
Aamir Khan

आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से ज्यादा अगले प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर चर्चा में हैं। अभी आधिकारिक रूप से फिल्म के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन खबर है कि आमिर का यह प्रोजेक्ट 1000 करोड़ रुपए का है। इसके लिए आमिर ने कई फिल्मों को रिजेक्ट किया जिसमें राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' भी थी लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह एक दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। 

aamir khan may be seen osho rajneesh biopic on a web series
aamir khan

डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक करण जौहर भारतीय दार्शनिक 'ओशो' आचार्य रजनीश की बायोपिक बनाने का फैसला किया है जिसमें आमिर खान ओशो का किरदार कर सकते हैं। बता दें कि यह एक वेब सीरीज होगी जो नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले चर्चा थी कि रणवीर सिंह इस बायोपिक में काम करेंगे। 

aamir khan may be seen osho rajneesh biopic on a web series
aamir khan

खबरों की माने तो ओशो की बायोपिक को बड़े बजट में बनाया जाएगा। इस सीरीज को लेकर करण जौहर ने बताया कि बायोपिक को हिंदी सहित कई और भाषाओं में बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज की जाएगी। ओशो को मानने वाले कई बॉलीवुड स्टार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan may be seen osho rajneesh biopic on a web series
osho

गौरतलब है कि ओशो ने अपने पूरे जीवन में बोल्ड शब्दों में रूढ़िवादी धर्मों की आलोचना की, जिसके कारण वह हमेशा से विवादों में रहे। ओशो एक भारतीय विचारक थे। अपने जीवनकाल के दौरान उन्हें विवादास्पद गुरू और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में देखा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed