{"_id":"6024b4948ebc3ee939036a4f","slug":"madhuri-dixit-husband-birthday-how-she-married-shriram-madhav-nene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में लड़ाया हीरो से इश्क लेकिन असल जिंदगी में सर्जन को दिल दे बैठीं माधुरी दीक्षित, देखें शादी का एल्बम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में लड़ाया हीरो से इश्क लेकिन असल जिंदगी में सर्जन को दिल दे बैठीं माधुरी दीक्षित, देखें शादी का एल्बम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
माधुरी दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फैंस के बीच जितनी चर्चित और लोकप्रिय बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित हैं उनके पति श्रीराम नेने भी कुछ कम नहीं हैं। श्रीराम माधव नेने का आज जन्मदिन है। पेशे से डॉक्टर (कार्डियोवस्कुलर सर्जन) श्रीराम की मुलाकात माधुरी से कब हुई और ये बात शादी तक कैसे पहुंची, यह जानना बड़ा दिलचस्प होगा।
माधुरी की नेने से पहली मुलाकात 1999 में हुई थी। एक इंटरव्यू में माधुरी में अपनी प्रेम कहानी बयां की थी। माधुरी ने कहा था कि "मैं श्रीराम की जिस खूबी पर फिदा हुई थी, वह यह थी कि उन्हें एक्ट्रेस माधुरी नहीं, सिर्फ माधुरी से प्यार हुआ था। उन्हें तो यह तक पता नहीं था कि मैं इंडिया में कितनी पॉपुलर हूं। पहली मुलाकात में उन्होंने मुझे एक सिंपल लड़की की तरह ही ट्रीट किया। उन्होंने जिस जुनून के साथ अपने प्रोफेशन और अपने मरीजों के बारे में बातें शेयर की थीं, वे मेरे दिल को छू गईं। उनकी संजीदगी मुझे भा गई।"
3 of 7
माधुरी दीक्षित
माधुरी ने कहा कि पहली मुलाकात के बाद हम दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया। वे अमेरिका में रहते थे, मैं यहां भारत में। हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में भी रहे, फिर भी एक-दूजे को बखूबी समझा। हमारी पसंद भी अलग थीं। पहली डेट पर वे मुझे माउंटेन बाइकिंग पर ले गए थे। यह मेरे लिए एक अलग अनुभव था। इसके बाद 1999 में हमने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
माधुरी दीक्षित
बता दें कि अब दोनों दो बेटों एरिन और रयान के पेरेंट्स हैं। नेने धक धक गर्ल के कॅरियर को लेकर इंडिया शिफ्ट हो गए। उन्होंने माधुरी के सपनों को अपना ख्वाब बनाया। उसे साकार करने में माधुरी का पूरा साथ दिया। माधुरी और नेने की जोड़ी को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। माधुरी और नेने कई बार बॉलीवुड पार्टी और कार्यक्रम में नजर आते रहते हैं.
विज्ञापन
5 of 7
माधुरी, संजय दत्त, सलमान खान
- फोटो : Insatagram- @TeamMadhuridixit
उस समय की खबरें बताती हैं कि शादी से पहले माधुरी दीक्षित का अफेयर संजय दत्त से चल रहा था। एक फिल्म शुरू हुई ‘साजन’, जिसने इस प्रेम कहानी का पहला पन्ना लिखा. इस फिल्म में संजय और माधुरी के अलावा सलमान खान भी थे. लेकिन लीड रोल प्ले करते-करते माधुरी दीक्षित और संजय दत्त असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को दिल दे बैठे.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।